फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: टेस्ट में बेस्ट ये पांच खिलाड़ी नहीं हैं टी-20 के लिए फिट

Mon, 29 Jan 2018 10:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
these five players will not participate in t-20 series against south africa
mohammed shami

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। इस सीरीज में बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें द. अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है।



हालांकि टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसमें सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भी कई ऐसे चेहरे हैं, जो बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टी-20 स्क्वाड में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।

मोहम्मद शमी

these five players will not participate in t-20 series against south africa
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ओवरसीज में होने वाली टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। शमी ने तीसरे टेस्ट की अंतिम पारी में भी 5 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

आर अश्विन

these five players will not participate in t-20 series against south africa
रविचंद्रन अश्विन
आईपीएल नीलामी में 7 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले रविचंद्रन अश्विन को भी द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 स्क्वाड से बाहर रखा गया है। टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन सम्मानजनक रहा था। इसके बावजूद वह टीम में जगह बनाने में नाकाम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा

these five players will not participate in t-20 series against south africa
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज किया है। टेस्ट सीरीज के बाद उन्हें टी-20 स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

युवराज सिंह

these five players will not participate in t-20 series against south africa
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
टीम इंडिया के दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह का नाम भी इस टी-20 स्क्वाड में नहीं है। कम गेंदों में मैच को बदलने का दम रखने वाले इस होनहार खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed