{"_id":"5a117d414f1c1b97678bc929","slug":"this-is-main-records-that-has-been-made-in-fourth-day-at-eden-gardens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSL: कोलकाता टेस्ट के चौथे दिन बने दिलचस्प रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: कोलकाता टेस्ट के चौथे दिन बने दिलचस्प रिकॉर्ड्स
Mon, 20 Nov 2017 09:02 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका भारत से पहली पारी में बढ़त लेने में कामयाब रहा। रंगना हेराथ ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 67 रन बनाए। आइए जानें चौथे दिन और कौन-कौन से रिकॉर्ड बने।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
30 सालों में पहली बार भारत के तेज गेंदबाजों ने भारतीय सरजमीं में एक ही पारी में 2-2 या उससे अधिक विकेट लिए। कोलकाता में भुवनेश्वर और मोहम्मद शमी ने 4-4 तथा उमेश यादव ने 2 विकेट लिए। इसके पहले श्रीलंका के खिलाफ ही 1986 में कानुपर में कपिल, भारत अरूण और चेतन शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। 1952 और 1976 में भी टेस्ट मैच में भारत के लिए यह मौका आया था।
3 of 5
रंगना हेराथ
- फोटो : BCCI
श्रीलंका की ओर रंगना हेराथ ने 67 रनों की पारी खेली। 39 साल की उम्र में श्रीलंका की तरफ से यह किसी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सर्वाधिक रनों की पारी है। इससे पहले डीएस डिसील्वा ने इस उम्र में 52 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंगना हेराथ
- फोटो : file photo
रंगना हेराथ की उम्र अभी 39 साल 242 दिन है। इस तरह वह भारत में विदेशी उम्रदराज खिलाड़ियों के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 1993 में जिंबाब्वे के जान ट्राइकोस ने 1993 में 45 साल 300 दिनों की अवस्था में टेस्ट मैच खेला था। ट्राइकोस भारतीय धरती में सबसे विदेशी उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रंगना हैराथ
- फोटो : getty
रंगना हेराथ भारत में सबसे उम्रदराज विदेशी खिलाड़ी के रूप में टेस्ट में अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रंगना ने 39 साल 242 दिन की उम्र में भारत में अर्धशतक लगाया है। उनसे पहले ब्रेट सटकलिफ ने 1965 में 41 साल 122 दिन की उम्र में तथा ज्याफ बॉयकाट ने 41 साल 63 दिनों की उम्र में भारत में भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।