{"_id":"5c334cecbdec22569f268144","slug":"tim-paine-says-team-india-has-most-powerful-bowling-attack-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की ताकत देख टिम पेन के छूटे पसीने, बोले- 'भारत के पास दुनिया का सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की ताकत देख टिम पेन के छूटे पसीने, बोले- 'भारत के पास दुनिया का सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tim paine
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने सोमवार को स्वीकार किया कि भारत के पास दुनिया का सबसे मजबूत गेंदबाजी अटैक है। जिसने उनके बल्लेबाजों को भारी दबाव में ला दिया जिससे मेहमान टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज अपने नाम करने में सफल रही।
एससीजी पर चौथा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रा रहा जिससे भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली। इसके बाद पेन ने कहा, 'यह भारतीय आक्रमण सचमुच काफी अच्छा था, मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में हमने उन्हें इसका श्रेय दिया कि वे कितने निरंतर रहे हैं। तीन तेज गेंदबाजों ने काफी तेज रफ्तार से गेंदबाजी की, वे दबाव बनाने में निरंतर रहे।'
Trending Videos
2 of 5
टिम पैन
उन्होंने कहा, 'इसलिए उनके गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था। मार्कस (हैरिस) और ट्रेविस (हेड) का दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बनाना सचमुच काफी सकारात्मक था।'
भारत ने एडीलेड में पहले और मेलबर्न में तीसरे टेस्ट में जीत हासिल की जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पर्थ में दूसरे मैच में जीती थी और चौथा टेस्ट ड्रा रहा। पेन ने कहा कि एडिलेड टेस्ट मैच उनकी टीम के पक्ष में जा सकता था लेकिन भारत ने अहम क्षणों में जीत के बाद सीरीज अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kohli-paine
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से मुझे लगता है कि हमने एडीलेड टेस्ट हाथ से गंवा दिया। हमें लगा कि उस टेस्ट के दौरान हमें कई मौके मिले और जब भी ये मौके आये तो सच कहूं तो भारत ने इन्हें लपक लिया। अब उसे सोचते हुए लगता है कि अगर हम उस टेस्ट में जीत गये होते तो यह नतीजा 2-1 से हमारे पक्ष में हुआ होता।'
4 of 5
टिम पैन
इस विकेटकीपर ने कहा, 'यह थोड़ा अजीब लगता है कि चार टेस्ट की बड़ी सीरीज में पहले ही टेस्ट में कुछ मौके बने जिसे हमने गंवा दिया और भारत ने हमें हरा दिया जिसके बाद सीरीज का अंत इस तरह हुआ, इसे पचा पाना सचमुच काफी मुश्किल है।'
विज्ञापन
5 of 5
rohit and paine
पेन ने कहा, 'इस सीरीज से पहले, हमें लगा कि ऑस्ट्रेलिया में हम भारत को हरा सकते हैं। लेकिन पूरी सीरीज के दौरान भारत ने बड़े मौकों का फायदा उठाया, विराट ने रन बनाये, पुजारा ने रन बनाये, बुमराह ने शानदार गेंदबाजी स्पैल फेंका। इसी तरह से आप टेस्ट मैच जीत सकते हो। इसलिए भारत ने यह सीरीज जीत ली।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।