{"_id":"5a6e98f34f1c1ba2268b71b6","slug":"top-ten-expensive-players-in-ipl-season-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं आईपीएल के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, जिन्होंने खाली कर दी फ्रैंचाइजियों की तिजोरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये हैं आईपीएल के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, जिन्होंने खाली कर दी फ्रैंचाइजियों की तिजोरी
Mon, 29 Jan 2018 10:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
jaydev unadkat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल नीलामी का दूसरा दिन खत्म होने तक सभी 8 फ्रैंचाइजियों ने कुल 169 खिलाड़ियों पर करोड़ों के दांव खेले। इस सीजन में बेन स्टोक्स जहां सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने तो जयदेव उनादकट ने इस मामले में सभी भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: 12.5 और 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
हालांकि इनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने जमकर फ्रैंचाइजियों की तिजोरी खाली की। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में विदेशियों से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रैंचाइजियों को प्रभावित किया। कमाई के मामले में इन्होंने कई मार्की खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया। आइए जानते हैं इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में।
बेन स्टोक्स (12.5 करोड़)
2 of 11
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL official web
इंग्लिश टीम के 26 वर्षीय ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राजस्थान रायल्स ने सबसे अधिक 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में स्टोक्स को पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था।
जयदेव उनादकट ( 11.5 करोड़)
3 of 11
जयदेव उनादकट
जयदेव उनादकट आईपीएल-11 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान रायल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले यह खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकेश राहुल (11 करोड़ रुपये)
4 of 11
के एल राहुल
- फोटो : File
लोकेश राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस खिलाड़ी को रिटेन किया था। राहुल को क्रिकेट के तीन प्रारूपों का अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।
विज्ञापन
मनीष पांडे (11 करोड़ रुपये)
5 of 11
मनीष पांडे
- फोटो : IPL official web
मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले आईपीएल सीजन में मनीष केकेआर के लिए खेले थे। पांडे ने केकेआर से ही आईपीएल में डेब्यू किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।