{"_id":"628c4bc898ff4d3d3e1dd438","slug":"trailblazers-vs-supernovas-women-s-t20-challenge-2022-match-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trailblazers vs Supernovas Photos: हरमनप्रीत की कप्तानी पारी से खुश हुईं हरलीन, फैंस ने चांद से की स्मृति की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Trailblazers vs Supernovas Photos: हरमनप्रीत की कप्तानी पारी से खुश हुईं हरलीन, फैंस ने चांद से की स्मृति की तुलना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 08:56 AM IST
सार
सुपरनोवाज ने जीत के साथ महिला टी20 चैलेंज की शुरुआत की है। अगला मैच जीतने पर यह टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम सुपरनोवाज
- फोटो : BCCI
Link Copied
महिला टी20 चैलेंज 2022 के पहले मैच में ट्रेबलेजर्स का सामना सुपरनोवाज से था। सुपरनोवाज ने यह मैच 49 रन से अपने नाम किया और इसी के साथ इस टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो गई। अब अगले मैच में हारने पर भी यह टीम फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन हार का अंतर ज्यादा न हो। इस मैच में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर एक दूसरे खिलाफ खेल रही थीं। मैच में जैसे ही मंधाना का विकेट गिरा वैसे ही हरमनप्रीत कौर खुशी से झूम उठीं। वहीं, फैंस के बीच स्मृति मंधाना की लोकप्रियता देखने को मिली। हरलीन देओल ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत के पारी का खूब मजा लिया। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 10
सुपरनोवाज की टीम
- फोटो : BCCI
इस मैच में सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद में 37 रन की कप्तानी पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे। इस दौरान साथी खिलाड़ी हरलीन देओल ने जमकर उनका समर्थन किया। 19 गेंद में 35 रन की तूफानी पारी खेलने वाली हरलीन ने आउट होने के बाद हरमनप्रीत का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम सुपरनोवाज
- फोटो : BCCI
इस मैच में स्मृति मंधाना की लोकप्रियता देखने को मिली। उनके कुछ फैंस मैदान में खास पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें लिखा था "चांद तेरी रोशनी का हल्का सा एक साया है" ये लाइनें शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के एक गाने की हैं। इन लाइनों के जरिए फैंस मंधाना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे।
4 of 10
महिला टी20 चैलेंज में महिला अंपायर
- फोटो : BCCI
इस मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी भी दो महिलाओं ने संभाली। वहीं, मैच रेफरी भी एक महिला ही थीं। एन जनानी और वृंदा राठी ने मैदान में अंपायरिंग करने की जिम्मेदारी उठाई। वहीं, जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी रहीं। हालांकि, थर्ड अंपायर सैयद खालिद थे।
विज्ञापन
5 of 10
तीनों टीमों की कप्तान
- फोटो : IPL/BCCI
महिला टी20 चैलेंज के आगाज से पहले तीनों टीमों की कप्तानों ने ट्राफी के साथ फोटो खिंचाई। सुरवनोवाज की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के पास है, जबकि ट्रेबलेजर्स की टीम की कप्तान स्मृति मंधाना हैं। वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।