{"_id":"67493dbff5d01e3d940d528c","slug":"two-plans-to-be-proposed-in-champions-trophy-2025-icc-meeting-report-says-1-will-see-final-in-pakistan-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CT 2025: बैठक में बोर्ड सदस्यों के सामने ये दो प्रस्ताव रख सकता है ICC, एक में फाइनल की संभावना पाकिस्तान में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CT 2025: बैठक में बोर्ड सदस्यों के सामने ये दो प्रस्ताव रख सकता है ICC, एक में फाइनल की संभावना पाकिस्तान में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:36 AM IST
सार
आईसीसी पैनल के सामने दो प्लान रख सकती है। इसके लिए सदस्य बोर्डों के बीच मतदान भी हो सकता है। बहुमत का फैसला अंतिम होगा और फिर पीसीबी को अपनी दिशा तय करनी होगी।
विज्ञापन
1 of 3
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईसीसी और इसके सभी सदस्य देश शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तारीखों और स्थल पर चर्चा के लिए वर्चुअल बैठक करेंगे। टूर्नामेंट 19 फरवरी से प्रस्तावित और इसमें अब 100 से भी कम दिन बचे हैं। ऐसे में अब तक सारे पहलुओं को अंतिम रूप दे दिया जाना चाहिए था, लेकिन बीसीसीआई के भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने से इनकार करने ने मामले को जटिल बना दिया है।
शुक्रवार को आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, एसोसिएट देशों के तीन, एक स्वतंत्र निदेशक के अलावा आईसीसी चेयरमैन और सीईओ के बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, 'हमारी चर्चा जारी है। स्थिति को देखने के बाद फैसला लिया जाएगा। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता खिलाड़ियों की सुरक्षा है। हाइब्रिड मोड भी एक विकल्प है। चर्चा चल रही है।'
#WATCH | Delhi: On Champions Trophy in Pakistan, BCCI vice president & Congress leader Rajeev Shukla says, "Our discussions are going on. A decision will be taken after looking at the situation. Our top priority is the safety of the players. Hybrid mode is also an option,… pic.twitter.com/daIaqIEyZ2
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी पैनल के सामने दो प्लान रख सकती है। पहला यह कि भारत के ग्रुप चरण के तीन मैचों का आयोजन किसी तटस्थ स्थान पर करना है। अगर टीम इंडिया नॉकआउट में पहुंचती है तो सेमीफाइनल और फाइनल किसी तटस्थ देश में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए यूएई के साथ पाकिस्तान की भौगोलिक निकटता के कारण संभावित विकल्प है। इससे अन्य टीमों के लिए देश की यात्रा करना आसान हो जाएगा। दूसरी योजना यह है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम नॉकआउट के लिए क्वालिफाई नहीं करती है, तो सेमीफाइनल और फाइनल दोनों पाकिस्तान में होंगे। इसके लिए सदस्य बोर्डों के बीच मतदान भी हो सकता है। बहुमत का फैसला अंतिम होगा और फिर पीसीबी को अपनी दिशा तय करनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट 19 दिन तक चलेगा। 19 फरवरी से नौ मार्च तक यह टूर्नामेंट होना है।
3 of 3
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने भारत सरकार के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को सुरक्षा और राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान नहीं भेजने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा- भारत की पाकिस्तान यात्रा बीसीसीआई नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा तय की जाती है। अगर उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है तो यह पूरी तरह से सही है। जहां कहीं भी यह (चैंपियंस ट्रॉफी) खेली जाएगी, वह भारत के बिना नहीं हो सकती। सच्चाई यह है कि आईसीसी का टूर्नामेंट भारत के बिना नहीं हो सकता। हमें पता चल जाएगा कि यह कहां खेला जाएगा और भारत सरकार द्वारा लिया गया निर्णय बिल्कुल सही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।