फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 World Cup Photos: अंडर-19 वर्ल्ड कप में 'सिपाही' के बेटे ने बरपाया कहर, निभाया मां से किया वादा

Sun, 06 Feb 2022 01:32 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Feb 2022 01:32 AM IST
सार

रवि कुमार का साथ अगर भाग्य ने नहीं दिया होता तो वे अंडर-19 की टीम में भी नहीं होते। अंडर-16 टीम के लिए जब उन्हें चुना गया था तो कैंप से ही बाहर निकाल दिया गया। रवि को बताया गया कि बोन टेस्ट में उनकी उम्र ज्यादा है।

विज्ञापन
U19 World Cup crpf assistant sub inspector son Ravi Kumar become star bowler in Under-19 World Cup finally fulfills promise made to mother
रवि कुमार ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्रभावित किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय अंडर-19 टीम के तूफानी गेंदबाज रवि कुमार ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने नॉकआउट मुकाबलों में कातिलाना गेंदबाजी कर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया और टीम को पांचवीं खिताबी जीत दिलाने के लिए इंग्लैंड के चार अहम विकेट भी झटके। रवि ने टूर्नामेंट में छह मुकाबले में 21.6 के स्ट्राइक रेट से 10 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 3.66 का रहा। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान टॉम प्रिस्ट को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया और ओपनर जैकब बेथेल को एलबीडब्ल्यू किया। इसके अलावा जेम्स रियू को कौशल तांबे के हाथों और थॉमस एस्पिनवाल को विकेटकीपर दिनेश बाना के हाथों कैच कराया। रवि का क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं रहा है।
U19 World Cup crpf assistant sub inspector son Ravi Kumar become star bowler in Under-19 World Cup finally fulfills promise made to mother
रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
रवि कुमार का साथ अगर भाग्य ने नहीं दिया होता तो वे अंडर-19 की टीम में भी नहीं होते। अंडर-16 टीम के लिए जब उन्हें चुना गया था तो कैंप से ही बाहर निकाल दिया गया। रवि को बताया गया कि बोन टेस्ट में उनकी उम्र ज्यादा है। इसके बावजूद रवि अपने लक्ष्य से नहीं भटके। किस्मत से उन्हें  बंगाल की अंडर-19 टीम में जगह मिल गई।
U19 World Cup crpf assistant sub inspector son Ravi Kumar become star bowler in Under-19 World Cup finally fulfills promise made to mother
रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल अंडर-19 टीम में चुने जाने के बाद रवि ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने वहां अपनी खतरनाक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। इसके बाद रवि का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हो गया। उन्होंने चैलेंजर्स ट्रॉफी और एशिया कप में शानदार बेहतरीन गेंदबाजी की। इसके बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
U19 World Cup crpf assistant sub inspector son Ravi Kumar become star bowler in Under-19 World Cup finally fulfills promise made to mother
रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने 30 रन दिए थे। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ 11 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। अपेक्षाकृत कमजोर युगांडा के खिलाफ छह रन दिए थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
U19 World Cup crpf assistant sub inspector son Ravi Kumar become star bowler in Under-19 World Cup finally fulfills promise made to mother
रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
रवि ने ग्रुप दौर के मुकाबलों को भुलाकर नॉकआउट मैचों में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 14 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 रन पर दो विकेट झटके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed