{"_id":"5c063fe2bdec2241b842ec77","slug":"usman-khawaja-asks-for-respect-his-privacy-in-brother-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई की गिरफ्तारी से थर्राए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने दी सफाई, बोले- मेरी इतनी बात मान लो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भाई की गिरफ्तारी से थर्राए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने दी सफाई, बोले- मेरी इतनी बात मान लो
Tue, 04 Dec 2018 02:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उस्मान ख्वाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भाई की गिरफ्तारी मामले में निजता का सम्मान करने की गुजारिश की है। ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ 6 दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलना है। उस्मान टेस्ट से पहले बड़ी मुसीबतों में घिर गए हैं। उनके भाई को मंगलवार को झूठे आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
2 of 5
उस्मान ख्वाजा
ख्वाजा के हवाले से क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा, 'यह मामला पुलिस के संज्ञान में है और वह इसमें अपना काम कर रही है। प्रक्रिया से बाहर की बात करूं तो मेरे लिए किसी प्रकार की टिप्पणी करना अनुचित होगा। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि इस समय मेरी और मेरे परिवार निजता का सम्मान करें।'
3 of 5
usman khawaja
इस बीच ख्वाजा ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ अगर उन्हें ओपनिंग करने का कहा जाता है तो वह इस बारे में दूसरी बार कुछ सोचेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा, 'आपको ओपनर के रूप में सिर्फ 10 मिनट तैयार होने का समय मिलता है। मुझे नंबर-3 पर बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि आपको थोड़ा आराम मिल जाता है। आप सांस ले पाते हो। आप आराम से अपनी किट पहनते हो, ओपनर्स को खेलते देख पाते हो। मगर इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं कि ओपनिंग करूं या फिर कहीं और बल्लेबाजी करूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्सलान ख्वाजा
बता दें कि ख्वाजा के भाई अर्सलान ख्वाजा को टेरर टारगेट की नकली सूची बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि अर्सलान को सिडनी में गिरफ्तार किया गया। उन पर न्याय को प्रभावित करने के लिए नकली दस्तावेजों का सहारा लेने का आरोप है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्सलान ख्वाजा
39 वर्षीय अर्सलान ख्वाजा पर आरोप है कि उन्होंने अपने यूनिवर्सिटी के पूर्व साथी मोहम्मद कामेर निजामदीन को पुलिस को यह विश्वास दिलाकर स्थापित किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मालकॉम टर्नबुल को मारने के लिए साजिश में 26 वर्षीय भी हिस्सा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।