{"_id":"67a8621383d9af29c7050dde","slug":"varun-chakravarthy-becomes-2nd-oldest-cricketer-to-make-odi-debut-for-india-right-before-the-champions-trophy-2025-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बने वरुण चक्रवर्ती, वाडेकर को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बने वरुण चक्रवर्ती, वाडेकर को पीछे छोड़ा
Sun, 09 Feb 2025 01:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:37 PM IST
सार
टॉस से पहले अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वरुण को डेब्यू कैप पहनाई थी। टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले से इस प्रारूप में डेब्यू कर रहे हैं। वरुण ने इस टीम के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिस कारण उन्हें अंतिम समय में वनडे टीम में शामिल किया गया था। वरुण नागपुर में खेले गए पहले मैच में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्हें अब दूसरे वनडे में मौका मिला। वरुण इसके साथ ही भारत के लिए इस प्रारूप में डेब्यू करने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
वरुण चक्रवर्ती-अक्षर पटेल
- फोटो : PTI
कुलदीप की जगह मिला मौका
टॉस से पहले अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वरुण को डेब्यू कैप पहनाई थी। टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। यशस्वी जायसवाल की जगह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी हुई, जो पिछले मैच में घुटने की चोट के कारण नहीं खेले थे। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह वरुण को मौका दिया गया। मालूम हो कि भारत ने इससे पहले पिछले मैच में हर्षित राणा और यशस्वी को वनडे में डेब्यू का मौका दिया था।

- फोटो : BCCI
दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए वरुण
वरुण ने इसके साथ ही दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। वरुण ने 33 साल 164 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया है। वह इस प्रारूप में डेब्यू करने वाले भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में अजीत वाडेकर को पीछे छोड़ा जिन्होंने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में 33 साल 103 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू किया था। यानी 51 साल बाद वरुण उन्हें पीछे छोड़कर इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड फारुख इंजीनियर के नाम है जिन्होंने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में 36 साल 138 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले उम्रदराज खिलाड़ी
| उम्र | खिलाड़ी | बनाम | वर्ष |
| 36 साल 138 दिन | फारूख इंजीनियर | इंग्लैंड | 1974 |
| 33 साल 164 दिन | वरुण चक्रवर्ती | इंग्लैंड | 2025 |
| 33 साल 103 दिन | अजीत वाडेकर | इंग्लैंड | 1974 |
| 32 साल 350 दिन | दिलीप दोषी | ऑस्ट्रेलिया | 1980 |
| 32 साल 307 दिन | सैयद अबीद अली | इंग्लैंड | 1974 |
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी से 10 दिन पहले मिला डेब्यू का मौका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में अंतिम समय में बदलाव के संकेत दिए थे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पूर्व लगभग इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज में वनडे डेब्यू कर सकते हैं। कप्तान ने साथ ही कहा था कि अगर वरुण इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो भारत उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करने पर विचार कर सकता है। अब चैंपियंस ट्रॉफी से 10 दिन पहले वरुण को डेब्यू का मौका देना महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हैं क्योंकि वह चोट से जूझ रहे हैं। बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना भी निश्चित नहीं है। ऐसे में शायद भारत वरुण को उनके विकल्प के तौर पर देख सकता है।