{"_id":"6700ca71db262a44630e86e0","slug":"video-not-virat-kohli-australian-players-called-rishabh-pant-indian-cricketer-who-sledges-most-ind-vs-aus-2024-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोहली नहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस भारतीय को सबसे ज्यादा स्लेज करने वाला क्रिकेटर बताया, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: कोहली नहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस भारतीय को सबसे ज्यादा स्लेज करने वाला क्रिकेटर बताया, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:41 AM IST
सार
पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैचों में काफी स्लेजिंग देखने को मिली है। भारतीय खिलाड़ियों ने कंगारुओं का ऑनफील्ड मुंहतोड़ जवाब दिया है। यही वजह है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर फिलहाल भारत का कब्जा है।
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि, पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा स्लेज करने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है। हालांकि, उन्होंने विराट कोहली का नाम नहीं लिया है।
2 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैचों में काफी स्लेजिंग देखने को मिली है। भारतीय खिलाड़ियों ने कंगारुओं का ऑनफील्ड मुंहतोड़ जवाब दिया है। यही वजह है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर फिलहाल भारत का कब्जा है। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन से सबसे ज्यादा स्लेज करने वाले भारतीय खिलाड़ी के बारे में पूछा गया।
3 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
हालांकि, उन्होंने चौंकाते हुए विराट कोहली का नाम न लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत का नाम लिया। सबने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की कि ऋषभ पंत ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो मौजूदा समय भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा स्लेज करते हैं। इसी वीडियो में 2018 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान टिम पेन के साथ ऋषभ पंत की स्लेजिंग वाली लड़ाई को दिखाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने खुलासा किया कि तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पंत को उनकी स्लेजिंग के जरिये पहचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
पंत ने स्लेजिंग को लेकर कहा था, 'कोई भी किसी को स्लेज करने की योजना नहीं बनाता है, लेकिन जब कोई ऐसा करता है तो मुझे यह पसंद नहीं है। इसलिए मैं बेहद विनम्र होकर स्लेज करता हूं। ऑस्ट्रेलियाई कह रहे थे कि 'बिग एमएस' (धोनी) आया है। आओ और होबार्ट में टी20 क्रिकेट खेलो। तुम्हें वहां एक अच्छा अपार्टमेंट मिलेगा। वहां मेरे बच्चों की देखभाल करना। इसके बाद मैंने भी जवाब में कुछ चीजें कहीं।'
"Main (sledging) pyaar se karta hu!" 🤭
Never change, @RishabhPant17 😂 Once again, wishing you a Pant-astic year ahead! 🥳
इस साल की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने के बाद पहली बार दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले चार टेस्ट खेले जाते थे। भारत पिछली चार बीजीटी सीरीज में विजयी रहा है, जिसमें 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दो ऐतिहासिक जीत शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज 2014-15 में जीती थी और भारतीय सरजमीं पर उसने पिछली जीत 2004-05 में जीती थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।