फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धवन ने बच्चे को गोद में उठाया, मैन ऑफ द सीरीज मिलने के बाद ऐसे किया खुशी का इजहार

Mon, 26 Nov 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Shikhar Dhawan celebrates the Man of the Series award in his unique style

सिडनी टी-20 को 6 विकेट से जीतते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की। जीत के हीरो विराट कोहली (41 गेंदों में 61* रन) रहे, लेकिन मैन ऑफ द सीरीज तो शिखर धवन चुने गए। अवार्ड मिलते ही धवन ने कुछ ऐसा किया कि स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस अपना दिल हार बैठे। 

VIDEO: Shikhar Dhawan celebrates the Man of the Series award in his unique style

ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी-20 में धवन ने 42 गेंदों में 76 रन बनाए थे। दूसरा मुकाबला बारिश के चलते धूल गया तो सिडनी में खेले गए आखिरी टी-20 में 22 गेंदों में 41 रन बनाते हुए उन्होंने भारतीय टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई।

VIDEO: Shikhar Dhawan celebrates the Man of the Series award in his unique style

स्टेज पर चढ़ते ही धवन को वहां मौजूद छोटे फैन ने ट्रॉफी थमाई। खुशी में उत्साहित धवन ने बच्चे को गोद में उठा लिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Shikhar Dhawan celebrates the Man of the Series award in his unique style

जब धवन से पूछा गया कि वह अपनी ससुराल में मैच जीतने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं तो मुस्कुराते हुए धवन ने कहा ससुराल में थे तो अच्छा खेलना ही था और मैच जीतकर अच्छा लग रहा है। दरअसल, धवन की पत्नी आएशा ऑस्ट्रेलिया से ही हैं। 

विज्ञापन
VIDEO: Shikhar Dhawan celebrates the Man of the Series award in his unique style

धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में धवन ने बताया कि उनका परिवार अभी ब्रिस्बेन में है इसलिए वह सोमवार को सिडनी से ब्रिसबेन जाएंगे और अपना वक्त परिवार के साथ बिताएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed