फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka Photos: भावुक कोहली को अनुष्का ने इस तरह संभाला, लेडी लक के साथ इस तरह मनाई खुशी, देखें तस्वीरें

Wed, 04 Jun 2025 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Jun 2025 09:30 AM IST
सार

कोहली ने अनुष्का का हाथ थामा और फिर पूरे मैदान में उनके साथ घूमे। कोहली और अनुष्का ने मैदान पर हंसी मजाक भी किया। दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
Virat-Anushka Photos: How Anushka handled emotional Kohli, celebrated happiness with Lady Luck, IPL 2025 RCB
कोहली और अनुष्का - फोटो : IPL/BCCI
loader
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। मैच खत्म होते ही विराट कोहली मैदान पर ही रोने लगे। 18 सत्र का ट्रॉफी का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। आरसीबी का यह चौथा फाइनल रहा और चौथे फाइनल में आरसीबी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। भावुक कोहली जीत के बाद जश्न मनाने की जगह मैदान पर रोने लगे। उन्हें रोता देख पत्नी अनुष्का भाग कर मैदान पर आईं और कोहली को गले लगा लिया।
Virat-Anushka Photos: How Anushka handled emotional Kohli, celebrated happiness with Lady Luck, IPL 2025 RCB
कोहली और अनुष्का - फोटो : PTI/BCCI
इसके बाद कोहली ने अनुष्का का हाथ थामा और फिर पूरे मैदान में उनके साथ घूमे। कोहली और अनुष्का ने मैदान पर हंसी मजाक भी किया। दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अनुष्का ने हर लम्हा, हर वक्त कोहली का साथ दिया है। हाल फिलहाल में दोनों संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम भी गए थे। साथ ही अयोध्या में राम लला के दर्शन भी किए थे। इसके बाद दोनों हनुमान गढ़ी मंदिर गए थे। हर मुश्किल परिस्थिति में अनुष्का ने कोहली का साथ दिया है और अब जब आरसीबी की टीम चैंपियन बनी तो उन्होंने इस लम्हे को अपने लेडी लक के साथ साझा किया।


Virat-Anushka Photos: How Anushka handled emotional Kohli, celebrated happiness with Lady Luck, IPL 2025 RCB
कोहली और अनुष्का - फोटो : PTI/BCCI
हाल फिलहाल में जब कोहली को अवनीत कौर की फोटो लाइक करने के लिए ट्रोल किया गया था। तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोहली अनुष्का में अनबन को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। ऐसा कहा गया कि कार से निकलते वक्त अनुष्का ने कोहली को इग्नोर किया। अब कोहली और अनुष्का के जश्न मनाने के अंदाज ने उन सभी आलोचकों और गलत रिपोर्ट छापने वालों को जवाब दिया है। कोहली और अनुष्का काफी खुश दिख रहे थे और हो भी क्यों न आखिर कोहली का 18 सत्रों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार जो खत्म हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन
Virat-Anushka Photos: How Anushka handled emotional Kohli, celebrated happiness with Lady Luck, IPL 2025 RCB
कोहली और अनुष्का - फोटो : PTI/BCCI
इस साल आईपीएल शुरू होते ही आरसीबी के जीतने की चर्चा हो रही थी। फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह 18वां सत्र है और जर्सी नंबर 18 यानी कोहली के लिए यह सत्र सफल रहेगा। आरसीबी इसी साल चैंपियन बनेगी। कुछ ने तो तीन जून की तारीख में 18 निकाल दिया। फैंस ने 3+6 (छठा महीना)+2+0+2+5 को जोड़कर 18 अंक निकाला। फैंस ने लिखा कि आरसीबी की टीम ही चैंपियन बनेगी और ऐसा ही हुआ भी। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया है।


विज्ञापन
Virat-Anushka Photos: How Anushka handled emotional Kohli, celebrated happiness with Lady Luck, IPL 2025 RCB
कोहली और अनुष्का - फोटो : PTI/BCCI
कोहली ने फाइनल में 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। वह आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसकी बदौलत बेंगलुरु ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। शशांक सिंह 30 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जोश इंग्लिस ने 23 गेंद में 39 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed