{"_id":"5d7764068ebc3e93d33e585b","slug":"virat-kohli-and-co-to-don-traditional-attire-at-ddca-event-to-rename-feroz-shah-kotla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीली जर्सी नहीं कुर्ता-पायजामा पहनेगी टीम इंडिया, विराट के लिए मौका होगा खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नीली जर्सी नहीं कुर्ता-पायजामा पहनेगी टीम इंडिया, विराट के लिए मौका होगा खास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli, anushka sharma
Link Copied
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम पर फिरोजशाह कोटला में स्टैंड का अनावरण करेगी। गुरुवार को ही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का भी नया नामकरण किया जाएगा। इस मौके पर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम पारंपरिक परिधान में मौजूद रहेगी। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रह चुके थे।
Trending Videos
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social media
इस समारोह के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को पारंपरिक परिधान में आने के लिए कहा गया है। सामरोह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग सभागार में होगा। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा कि इस अनावरण समारोह में खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह सभी यहां से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। जहां उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी से विराट सेना 15 सितंबर को धर्मशाला में, 18 सितंबर को मोहाली में और 22 सितंबर को बेंगलुरु में टी-20 मुकाबला खेलेगी। वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर लैटी टीम इंडिया के मनोबल सातवें आसमान पर है।
4 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा। हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि रोहित शर्मा को केएल राहुल की जहग ओपनिंग कराने पर विचार किया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।