फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले

Mon, 07 Nov 2022 09:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 09:56 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इस बार सूर्यकुमार यादव के अलावा भी भारत के कई खिलाड़ियों ने कमाल किया है और इसी वजह से टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंची है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Suryakumar yadav to KL Rahul and Arshdeep singh indian stars in T20 WC 2022
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में भारत का अगला मैच इंग्लैंड के साथ है। एडिलेड के मैदान में दोनों टीमें जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगी। 2021 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम तैयारी के साथ पहुंची और ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा आठ अंक हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यहां हम बता रहे हैं कि भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में किन खिलाड़ियों का योगदान सबसे ज्यादा रहा है।

केएल राहुल

Virat Kohli and Suryakumar yadav to KL Rahul and Arshdeep singh indian stars in T20 WC 2022
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल इस विश्व कप के शुरुआती तीन मैचों में फेल हुए थे। इसके बाद उन्हें हटाकर ऋषभ पंत या विराट कोहली से पारी की शुरुआत कराने की बात कही जा रही थी। अपने तीसरे मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को दोनों मैच जीतना जरूरी था। अहम मौके पर राहुल लय में आए और पहले बांग्लादेश फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान है।

विराट कोहली

Virat Kohli and Suryakumar yadav to KL Rahul and Arshdeep singh indian stars in T20 WC 2022
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद विराट लय में लौट आए हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने अब तक टी20 विश्व कप 2022 में पांच पारियों में 123 के औसत से 246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.98 का है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अहम पारी खेली थी और अपने दम पर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी विराट ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

Virat Kohli and Suryakumar yadav to KL Rahul and Arshdeep singh indian stars in T20 WC 2022
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और भारत की सफलता में उनका योगदान काफी ज्यादा है। सूर्यकुमार ने लगभग हर मैच में भारत के लिए तेजी से रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी के चलते ही भारतीय टीम अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही है। इस विश्व कप में वह पांच पारियों में 75 के औसत और 193.97 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

Virat Kohli and Suryakumar yadav to KL Rahul and Arshdeep singh indian stars in T20 WC 2022
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या भी आईपीएल 2022 से बेहतरीन फॉर्म में हैं। विश्व कप में उन्होंने कोई तूफानी पारी नहीं खेली, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में भारत को जीत दिलाई। उन्होंने पहले गेंद के साथ कमाल किया और अहम मौकों पर विकेट निकाले। इसके बाद विराट के सात शतकीय साझेदारी कर भारत को मैच जिताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed