{"_id":"5a8185b84f1c1b93268b9a5c","slug":"virat-kohli-become-first-indian-captain-who-won-at-port-elizabeth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांचवां वन-डे जीतते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, फेल हो गए थे धोनी-सचिन जैसे दिग्गज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांचवां वन-डे जीतते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, फेल हो गए थे धोनी-सचिन जैसे दिग्गज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को 6 मैचों की वन-डे सीरीज का पांचवां वन-डे पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉज पार्क में खेला जाना है और इस वन-डे को जीतते ही भारतीय टीम इतिहास रच देगी। दरअसल टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रही है और ऐसे में अगर इस बार विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम यह कमाल करती है तो भारतीय क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
सीरीज का चौथा वन-डे जोहानसबर्ग में खेला गया और बारिश से बाधित इस मैच को टीम इंडिया 5 विकेट से हार गया। हालांकि इसके बावजूद भारत इस सीरीज में अभी भी 3-1 की बढ़त लिए हुए और इस बढ़त का फायदा अब वह इस मैच में उठाना चाहेगी।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
पोर्ट एलिजाबेथ के इस मैदान पर अब तक भारत चार मैच खेला है और हार बार उसे यहां हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां टीम इंडिया सबसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेला, उसके बाद सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और एम एस धोनी के नेतृत्व में खेला। हार बार यहां कप्तान तो बदला लेकिन जो नहीं बदला वह थी हार। ऐसे में विराट कोहली यदि यह मैच जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह इस मैदान पर जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : File
इस मैदान की एक और रोचक बात यह है कि टीम इंडिया यहां पर कभी भी 200 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया है। 1992 में अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 147 रन पर ढेर हो गई।
1997 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम इंडिया 9 विकेट पर केवल 179 रन ही बना सकी। 2006 में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में टीम को जीत के लिए 244 रन चाहिए थे, लेकिन उनकी पूरी टीम 163 पर आउट हो गई।
2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपना चौथा वन-डे खेला, बारिश से प्रभावित इस मैच में 32.5 ओवरो में 6 विकेट पर केवल 142 रन बना सकी और 48 रनों से मैच हार गई।
1997 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम इंडिया 9 विकेट पर केवल 179 रन ही बना सकी। 2006 में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में टीम को जीत के लिए 244 रन चाहिए थे, लेकिन उनकी पूरी टीम 163 पर आउट हो गई।
2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अपना चौथा वन-डे खेला, बारिश से प्रभावित इस मैच में 32.5 ओवरो में 6 विकेट पर केवल 142 रन बना सकी और 48 रनों से मैच हार गई।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इस मैच में अगर कोहली दो कैच पकड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक 16 कैच पकड़े हैं और उनसे आगे राहुल द्रविड 16 कैच लेकर पहले नंबर हैं।