फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: एक बार फिर ऑफ स्टंप बनी कोहली की कमजोरी, विराट को आउट कर हिमांशु ने आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न, देखें

Fri, 31 Jan 2025 11:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Jan 2025 11:44 AM IST
सार

Virat Kohli Wicket : फैंस की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। कुछ ही मिनट बाद हिमांशु ने कोहली को बोल्ड कर दिया। कोहली जैसे-जैसे पवेलियन की ओर कदम बढ़ा रहे थे, वैसे-वैसे फैंस भी स्टेडियम छोड़कर जाते दिखे।

विज्ञापन
Virat Kohli Bowled Dismissal Today Himanshu Sangwan Wicket Celebration Video Ranji Trophy
विराट कोहली के आउट होने पर फैंस निराश दिखे - फोटो : JIO CINEMA
जितने उत्साहित दिल्ली के फैंस विरोट कोहली को रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते देखने के लिए थे, कुछ मिनटों बाद उतनी ही उन्हें निराशा भी हुई। दरअसल, 12 साल बाद रणजी में अपनी वापसी के बाद कोहली कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान का शिकार बने। एक बार फिर ऑफ स्टंप पर पिच होती गेंद विराट की कमजोरी साबित हुई और वह क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद उनका ऑफ स्टंप उखाड़ ले गई। उनके आउट होते ही हजारों की संख्या में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे फैंस निराश होकर स्टेडियम से बाहर निकलते दिखे। 
Virat Kohli Bowled Dismissal Today Himanshu Sangwan Wicket Celebration Video Ranji Trophy
विराट कोहली क्लीन बोल्ड हुए - फोटो : Twitter
दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी मैच के दूसरे दिन यश ढुल (32) के आउट होने पर विराट बल्लेबाजी के लिए आए। उनकी एंट्री पर फैंस में गजब का उत्साह दिखा और उन्हें खूब चीयर किया गया। हालांकि, फैंस की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। कुछ ही मिनट बाद हिमांशु ने कोहली को बोल्ड कर दिया। कोहली जैसे-जैसे पवेलियन की ओर कदम बढ़ा रहे थे, वैसे-वैसे फैंस भी स्टेडियम छोड़कर जाते दिखे। उन्हें देखने के लिए गुरुवार को जहां रिकॉर्ड 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे, तो शुक्रवार को भी कई हजार फैंस अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। विराट 15 गेंद में एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
Virat Kohli Bowled Dismissal Today Himanshu Sangwan Wicket Celebration Video Ranji Trophy
हिमांशु सांगवान - फोटो : Twitter
विराट को क्लीन बोल्ड करने के बाद हिमांशु ने आक्रामक अंदाज में जश्न भी मनाया। विराट पिछले कुछ समय से खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्होंने छह पारियों में 91 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट नौ पारियों में 190 रन बना सके थे। इसमें पर्थ में पहले टेस्ट में 100 रन की पारी शामिल है। इसे हटा दिया जाए तो आठ पारियों में वह बस 90 रन बना सके। विराट स्कॉट बोलैंड की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ते रहे और अपना विकेट गंवाते रहे। ऑफ स्टंप या इससे बाहर पिच होती गेंद विराट के लिए समस्या का कारण रही है। विराट को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका फॉर्म चिंता का विषय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed