फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIvIND: अगले टेस्ट मैच में विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

Thu, 29 Aug 2019 02:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 29 Aug 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli can break these three records during second test match vs West Indies

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रन से मात दी थी। अब टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला जमैका में 30 अगस्त से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे, जिन्हें वो तोड़कर विश्व क्रिकेट में अपना डंका फिर से ठोकने की जरूर कोशिश करेंगे। 



पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली के बल्ले से 9 जबकि दूसरी पारी में 51 रन निकले थे। अब दूसरे टेस्ट में फैंस विराट से लंबी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Virat Kohli can break these three records during second test match vs West Indies
virat kohli test

1. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक 27 टेस्ट मैच जीत चुकी है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 27-27 टेस्ट मैच जीत चुकी है। अगर टीम इंडिया अगला टेस्ट मैच जीत लेती है तो विराट टेस्ट की कप्तानी में टीम इंडिया की ये 28वीं जीत होगी, जिसके चलते वो महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन जाएंगे।

Virat Kohli can break these three records during second test match vs West Indies

2. विराट कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 14 दिसंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निकला था। अगले मैच में अगर वह सैकड़ा जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके टेस्ट में 26 शतक हो जाएंगे। इसी के साथ विराट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से आगे निकल जाएंगे। स्मिथ फिलहाल 25 शतकों के साथ विराट के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli can break these three records during second test match vs West Indies

3. टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग और विराट कोहली दोनों ने अब तक 19-19 शतक लगाए हैं। अगले मैच में शतक लगाते ही विराट कोहली पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को तोड़ कर टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed