फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Celebration Photos: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का और साथी खिलाड़ियों के साथ मनाया नया साल

Sat, 01 Jan 2022 01:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 01:07 PM IST
सार

विराट कोहली फिल्हाल अफ्रीका के दौरे में हैं और यहां बायो बबल के अंदर रहकर टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उन्होंने पत्नी अनुष्का और साथी खिलाड़ियों के साथ नए साल का जश्न मनाया। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli celebrated new year with wife Anushka Sharma and teammates
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सेंचुरियन में पहली बार भारत के टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के लिए नए साल का जश्न और भी खास हो गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खास अंदाज में नए साल का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटो में विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। विराट फिलहाल टीम इंडिया के साथ अफ्रीका के दौरे में हैं और टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। वो बायो बबल में रहकर भारत के लिए मैच खेल रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने परिवार और टीम के साथ नए साल का जश्न मनाया। 
Virat Kohli celebrated new year with wife Anushka Sharma and teammates
विराट और अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अफ्रीका पहुंची हैं और वो भी बायो बबल का हिस्सा हैं। विराट की बेटी वामिका भी उनके साथ हैं। अनुष्का ने भी नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें वो विराट के साथ नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Virat Kohli celebrated new year with wife Anushka Sharma and teammates
विराट और अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने अपने ट्विटर हैंडल पर तीन फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में वो अनुष्का के साथ दिख रहें, जबकी दूसरी फोटो में उनकी पूरी टीम उनके साथ है। वहीं तीसरी फोटो में सपोर्ट स्टाफ भी विराट के साथ दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli celebrated new year with wife Anushka Sharma and teammates
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीत चुकी है और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। इस सीरीज का दूसरा मैच तीन जनवरी और तीसरा मैच 11 जनवरी से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Virat Kohli celebrated new year with wife Anushka Sharma and teammates
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली अफ्रीका में भारत के सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं। वो पहले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं। साथ ही सेंचुरियन के मैदान में अफ्रीका को हराने वाले विराट पहले कप्तान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed