फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: सालों से नदी में दफन था लाखों किलो बारूद, अब बना लोगों की जान का दुश्मन, नजारे देख सेना भी हुई हैरान

Sat, 01 Jan 2022 12:21 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sat, 01 Jan 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Millions of kilos of gunpowder was buried in the river for many years in England army was surprised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabey

दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। एक रहस्य सामने आता है तो दूसरे की खोज शुरू हो जाती है। रहस्यों को खोजना इंसानों के लिए शुरू से ही रोमांचकारी रहा है। इन खोजों से नई जानकरियां भी सामने निकल कर आती हैं। कभी-कभी तो ऐसे रहस्य सामने आते हैं जिन्हें जानकर काफी हैरानी होती है। इन दिनों एक ऐसे ही रहस्य का खुलासा हुआ है जो हैरान करने वाला है। ये खोज इंग्लैंड के थेम्स नदी में हुई है। खोज में सामने आया है कि इस नदी में एक ऐसा जहाज डूब गया  जिसपर इतना बारूद लदा था कि एक शहर को पूरी तरह से तबाह कर सकता है। जी हां, आज से 77 साल पहले ये जहाज थेम्स नदी में डूब गया जिसपर करीब 14 सौ टन विस्फोटक लदा हुआ था। डूबने के इतने सालों बाद अब ये लोगों की जान का दुश्मन बन गया है, क्योंकि इस जहाज में अब कभी भी विस्फोट हो सकता है। आइए जानते है कि ये कौन सा जहाज था जिसपर इतना बारूद मिला...

Millions of kilos of gunpowder was buried in the river for many years in England army was surprised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुलाया गया The Royal Navy को
 

जैसे ही इस खबर का पता चला तुरंत ही The Royal Navy को मदद के लिए बुला लिया गया। जब जांच शुरू हुई तो ये सामने आया कि जहाज पर करीब 14 सौ टन बारूद लदा था। ऐसा कहा जा रहा है कि जहाज के डूबने के बाद अब इस जहाज में कभी भी विस्फोट हो सकता है। इस बारूद को निष्क्रिय करने के लिए अंडरवाटर डिमोलिशन एक्सपर्ट को बुलाया गया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही पानी के अंदर ही इन विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

Millions of kilos of gunpowder was buried in the river for many years in England army was surprised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
क्या हो सकता है नुकसान
 

इंग्लैंड के रक्षा मंत्रालय ने इन विस्फोटकों के लिए काफी चिंता जताई है। उनके अनुसार, जिस थेम्स नदी में ये जहाज डूबा है वही करीब में ही गैस और तेल के गोदाम है। अगर गलती से भी इन विस्फोटकों में धमाका हुआ तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Millions of kilos of gunpowder was buried in the river for many years in England army was surprised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर नदी में धमाका हुआ तो पानी करीब 3 सौ मीटर ऊपर तक उछाल मारेगा और 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठेगी।

विज्ञापन
Millions of kilos of gunpowder was buried in the river for many years in England army was surprised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
क्या है जहाज का नाम और क्यूं डूबा
 

इस जहाज का नाम The SS Richard Montgomery है। इस जहाज का निर्माण फ्लोरिडा में साल 1943 में किया गया था। यह जहाज द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान थेम्स नदी में डूब गया था। अब जब ये खबर सामने आई है तो इसपर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अब इसे तबतक देखरेख में रखा जाएगा जब तक ये निश्चित न हो जाए कि अब कोई खतरा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed