सब्सक्राइब करें
RCB Inning
215/3 (17.4 ov)
Jitesh Sharma 7(5)*
Tim David 15 (8)
Mumbai Indians elected to bowl

विराट ने दिल खोलकर की पृथ्वी शॉ की तारीफ, बोले- उसकी उम्र में हम पृथ्वी का 10% भी नहीं थे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli louds Prithvi Shaw for his remarkable innings against West Indies in debut test

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे पृथ्वी का जमकर उत्साहवर्धन करते हुए कोहली ने कहा, 'पृथ्वी जैसा खेल रहे हैं मुझे नहीं लगता कोई भी टीम का खिलाड़ी 18-19 साल की उम्र में उनका 10 प्रतिशत भी था।'

Trending Videos
Virat Kohli louds Prithvi Shaw for his remarkable innings against West Indies in debut test

कोहली ने कहा, 'जब आप अपनी पहली ही सीरीज में ऐसा उम्दा प्रदर्शन करते हैं, तो इसके मायने और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं, इसलिए यह बहुत खास हो जाता है, जब आपकी टीम में कोई ऐसा निडर खिलाड़ी हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli louds Prithvi Shaw for his remarkable innings against West Indies in debut test

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक विराट ने कहा, 'टीम में किसी ऐसे खिलाड़ी का होना शानदार है जो आपको जरूरत के मुताबिक शुरुआत दे। ऐसे बल्लेबाज जो लापरवाह नहीं हैं बल्कि अपने खेल पर काफी विश्वास करता है। विराट ने कहा, 'इंग्लैंड में नेट्स में हमने देखा कि, पृथ्वी आक्रामक हैं, लेकिन नियंत्रण में रहते हैं।'

Virat Kohli louds Prithvi Shaw for his remarkable innings against West Indies in debut test

कोहली ने कहा, 'पृथ्वी शॉ निडर खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन वह लापरवाह नहीं हैं। उन्हें अपने खेल पर पूरा विश्वास है। आप ऐसा सोच सकते हैं कि वह जल्दी ही बैट का किनारा देकर आउट हो जाएगा, लेकिन वह शायद ही बॉल पर बैट का किनारा लगाता हो।'

विज्ञापन
Virat Kohli louds Prithvi Shaw for his remarkable innings against West Indies in debut test

कोहली ने कहा, 'पृथ्वी की यही खासियत उन्हें दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार करती है, जो नई गेंद के खिलाफ बेहतर खेल दिखाते हैं। नई गेंद से कई तरह के शॉट पूरे नियंत्रण में रहते हुए खेलना उनकी काबिलियत को साबित करता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed