IND vs NZ: विराट कोहली ने अपने नाम की एक और बड़ी उपलब्धि, वनडे में 300वां मैच खेलने वाले सातवें भारतीय बने
कोहली से पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहली से पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। दूसरे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 347 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राहुल द्रविड़ (340) तीसरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) चौथे, सौरव गांगुली (308) पांचवें और युवराज सिंह (301) छठे पायदान पर मौजूद हैं। अब इस एलीट सूची में कोहली का नाम भी जुड़ गया है।
कोहली को 300वां वनडे खेलने पर साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने बधाई है। भारतीय टीम में उनके साथी श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने कोहली को बधाई संदेश भेजा। वहीं, प्रशंसकों ने भी इस उपलब्धि के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बधाई दी।
The dressing room is full of admiration as @imVkohli gears up for his 300th ODI! 🎉🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 2, 2025
From his passion to his unmatched consistency, #ShreyasIyer , #Shami & Teammates can’t stop praising the legend. 🙌
What do you love the most about Virat? 👇#ChampionsTrophyOnJioStar 👉… pic.twitter.com/qGgDNHhjLY
What an incredible journey for #ViratKohli as he gets ready to play his 300th ODI match! #Kohli300
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 2, 2025
Fans love him and sends their best wishes to the superstar. Congratulations, King Kohli! #ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #INDvNZ | SUN 2 MAR, 1:30 PM on Star Sports 1, Star Sports… pic.twitter.com/8f90xmaPfv
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच से पहले अपने अब तक के करियर में 299 वनडे मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 136 के स्ट्राइक रेट और 58.20 के औसत से 14085 रन बनाए हैं। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वनडे में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का दबदबा है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली से पहले 21 खिलाड़ियों ने वनडे में 300 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
कोहली का वनडे प्रारूप में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने इस प्रारूप में अब तक 51 शतक लगाए हैं जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक है। उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में 49 वनडे शतक लगाए थे। इस प्रारूप में न्यूनतम 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कोहली का औसत सभी से बेहतर है। कोहली का औसत 58.2 है। वहीं, कोहली ने आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में कुल 23 बार 50+ स्कोर बनाया है जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000 और 14000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है।