फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL इतिहास का एकमात्र खिलाड़ी, जो 11 साल रहा एक फ्रैंचाइजी के लिए इमानदार

Mon, 29 Jan 2018 11:13 AM IST
सुमित कुमार
सुमित कुमार Updated Mon, 29 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
virat kohli playing with royal challengers banglore from eleven years
virat kohli

अपनी टीम को बेहतर और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए आईपीएल नीलामी में फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर खुलकर दांव खेले। इस सीजन में एक तरफ जहां रोहित शर्मा और रॉबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के चहेते बने रहे, तो वहीं आईपीएल के मौजूदा सीजन में गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की घर वापसी हुई है।

virat kohli playing with royal challengers banglore from eleven years
विराट कोहली, आरसीबी

हालांकि आईपीएल के इस सीजन में भी कुछ शानदार आंकड़े सामने आए हैं। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से ही खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने उन्हें नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया था।

virat kohli playing with royal challengers banglore from eleven years
विराट कोहली, आरसीबी

खास बात यह है कि विराट एक ही टीम के साथ 11 साल से खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली 2008 में हुए पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli playing with royal challengers banglore from eleven years
विराट कोहली, आरसीबी

आरसीबी ने इस साल नीलामी से पहले हुई रिटेंशन प्रक्रिया में ही विराट कोहली को 17 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया था। हालांकि विराट के लिए यह बड़े अफसोस की बात है कि वह कभी अपनी टीम को फाइनल नहीं जीता पाए। लेकिन आईपीएल में कोहली के रन रेट पर नजर डालें तो उन्होंने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। विराट का आईपीएल में 129.82 का औसतन स्ट्राइक रेट है।

विज्ञापन
virat kohli playing with royal challengers banglore from eleven years
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू

इसमें कोई दोराय नहीं कि पिछले 11 सालों से आरसीबी का साथ न छोड़ने वाले विराट ने हमेशा से ही टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है। आरसीबी के लिए 149 मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 4,418 रन बनाए हैं, जिसमें एक ही सीजन में बनाए गए चार शतक भी शामिल हैं। विराट ने ये चारों शतक 2016 के आईपीएल में बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed