फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कोहली से क्यों खुश नहीं हैं चेतन शर्मा और कुलदीप के कोच

Sat, 23 Sep 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 23 Sep 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
virat Kohli Should Share man of the match Award With Hat-Trick Man KULDEEP YADAV
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

कोलकाता वनडे में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन से भारत ने कंगारुओं को 50 रन से मात दी। लेकिन मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से कप्तान विराट कोहली को नवाजा गया। भारत के लिए वनडे में पहली हैट्रिक लेने वाले चेतन शर्मा विराट के व्यवहार से खुश नहीं है। चेतन का मानना है कि विराट को अपना मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कुलदीप यादव के साथ साझा करना चाहिए था। 

आखिर कोहली से क्यों खुश नहीं हैं चेतन शर्मा और कुलदीप के कोच

virat Kohli Should Share man of the match Award With Hat-Trick Man KULDEEP YADAV
चेतन शर्मा
1987 में खेले गए विश्वकप के दौरान नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ चेतन ने केन रदरफोर्ट, इयान स्मिथ, इयान चैटफील्ड को बोल्ड कर हैट्रिक हासिल की थी। इस मैच में सुनील गावस्कर ने भी अपने वनडे करियर का पहला और आखिरी शतक (103) जड़ा था। टीम इंडिया की जीत के बाद गावस्कर और चेतन शर्मा को साझा रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। चेतन बताते हैं कि वो लीजेंड गावस्कर के साथ पुरस्कार साझा करके खुश थे। कोलकाता में भी कोहली-कुलदीप को साझा रूप से मैन ऑफ द मैच होना चाहिए था। चेतन ने कहा, भारत के लिए वनडे में आखिरी हैट्रिक कपिल देव ने 1991 में हासिल की थी। 26 साल बाद कारनामा हो सका है। ऐसे में कभी-कभी होने वाली घटनाओं को तवज्जो मिलनी चाहिए। 

आखिर कोहली से क्यों खुश नहीं हैं चेतन शर्मा और कुलदीप के कोच

virat Kohli Should Share man of the match Award With Hat-Trick Man KULDEEP YADAV
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
चेतन की इस बात से कुलदीप के कोच कपिल पांडे भी इत्तेफाक रखते हैं। उन्हें भी लगता है कि कोहली को इस युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साझा करना चाहिए था। कपिल ने कहा, कोहली टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं। उन्हें कुलदीप के साथ-साथ अन्य जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार साझा करना चाहिए था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कोहली से क्यों खुश नहीं हैं चेतन शर्मा और कुलदीप के कोच

virat Kohli Should Share man of the match Award With Hat-Trick Man KULDEEP YADAV
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
तेज गेंदबाजी के लिए मददगार विकेट पर हैट्रिक हासिल करने को शानदार वाकया बताते गुए कोच कपिल ने कहा, ईडेन गार्डन्स का विकेट नया है और वह तेज गेंदबाजों के लिए मददगार था। लेकिन इन परिस्थितियों में हैट्रिक हासिल करना एक बेहतरीन कारनामा है। हालांकि कुलदीप उस दिन अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। उनकी लाइन लेंथ सही नहीं थी। मैच के बाद जब उन्होंने मुझे फोन किया तो मैने फोन पर ये बात उन्हें बताई कि आप सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करोगे तो विकेट अपने आप हासिल होंगे। 
विज्ञापन

आखिर कोहली से क्यों खुश नहीं हैं चेतन शर्मा और कुलदीप के कोच

virat Kohli Should Share man of the match Award With Hat-Trick Man KULDEEP YADAV
गौतम गंभीर और विराट कोहली
साल 2009 में भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ ईडेन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार साझा किया था। इस मैच में विराट ने 107 की पारी खेल वनडे में अपना पहला शतक जड़ा था। वहीं दूसरी तरफ गौतम गंभीर ने नाबाद 150 रन 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed