फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट-धोनी ने हौसला बढ़ाया, मैंने इतिहास बनाया-कुलदीप

Sat, 23 Sep 2017 06:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Virat-Dhoni encouraged-Kuldeep Yadav
डेमो पिक
आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कि यह करिश्मा कप्तान विराट कोहली की दी आजादी से संभव हुआ है। अमर उजाला से मोबाइल पर हुई विशेष बातचीत में कुलदीप यादव ने बताया कि पहला विकेट लेने के बाद मुझे विराट भाई ने कहा कि तुम्हें और विकेट मिलेंगे।


 
Virat-Dhoni encouraged-Kuldeep Yadav
डेमो पिक
इसके बाद अगली गेंद पर मुझे दूसरा विकेट मिला। लगातार दो विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों ने मेरा उत्साह बढ़ाया। तब मुझे लगा कि मैं हैट्रिक ले सकता हूं। इसके बाद मेरे पास विराट भाई आए और बोले कि तुम करिश्मा कर सकते हो। मैंने पूछा गेंद कहां फेंकनी है। इसी बीच धोनी भाई भी आ पहुंचे। बोले तुम जैसे चाहो वैसे गेंद फेंक सकते है। यह तुम्हारे निर्णय पर है।

 
Virat-Dhoni encouraged-Kuldeep Yadav
डेमो पिक
निश्चित तौर पर तुम्हे विकेट मिलेगा। इसके बाद मैंने जैसे ही गेंद फेंकी, धोनी ने विकेट के पीछे कैच लपककर मेरी हैट्रिक पूरी करा दी। कुलदीप ने बताया कि मेरे लिए ये क्षण बहुत-बहुत स्पेशल है। इसने पूरा गेम ही बदल दिया। पिछले मैच में मेरे एक ओवर में तीन छक्के मेरे लिए सबक था। 1987 में जब चेतन शर्मा ने हैट्रिक ली थी तब कपिल देव ने भी चेतन से तीसरी गेंद फ्री होकर फेंकने को कहा था। इसका असर हुआ था और चेतन शर्मा ने अपनी हैट्रिक पूरी की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat-Dhoni encouraged-Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव के माता पिता और बहनें - फोटो : अमर उजाला
मां मैच छोड़कर मइया के पास बैठ गई
कुलदीप की मां उषा देवी का कहना है कि आधे से अधिक मैच हो गया था और कुलदीप को कोई विकेट नहीं मिला था। तब निराश होकर मैं टीवी के सामने से उठकर देवी मां के आगे जाकर बैठ गई थी। इसके बाद नवरात्र पर मइया की कृपा बरसी और मेरे लाल कुलदीप ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। नवरात्र के पहले दिन मेरे परिवार पर साक्षात मइया की कृपा बरसीं है।
 
विज्ञापन
Virat-Dhoni encouraged-Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव का परिवार - फोटो : अमर उजाला

पिता बोले निराश होने लगा था
कुलदीप के पिता राम सिंह यादव का कहना है कि जब-जब बेटा खेला तब-तब एक-दो ओवर फेंकने के बाद ही विकेट लेना शुरू कर  देता था। लेकिन इस मैच में 6-7 ओवर फेंकने के बाद भी जब कोई विकेट नहीं मिला तो निराशा होने लगी थी। पर 8वें ओवर में तो इतिहास रच दिया मेरे लाल ने।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed