फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने जड़ा 50वां इंटरनेशनल शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

Tue, 21 Nov 2017 11:50 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 21 Nov 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
virat kohli slams 50 international century at historical eden garden  
विराट कोहली
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50 वां शतक जड़ दिया है। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे अधिक शतक लगाने के मामले में वह भारत के दूसरे त‌था दुनिया के आठवें खिलाड़ी हो गए हैं। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 100 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रे‌लिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक लगाए हैं। 

 
virat kohli slams 50 international century at historical eden garden  
विराट कोहली - फोटो : ndtvsports
सचिन तेंदुलकर ने 664 मैचों में 100 शतक लगाए हैं। इसके बाद रिकी पोंटिंग ने 560 मैचों में 71, कुमार संगकारा ने 594 मैचों में 63, जैक कैलिस ने 519 मैचों में 62, हाशिम अमला ने 310 मैचों में 54,  महेला जयवर्धने ने 652 मैचों में 54, ब्रयान लारा ने 430 मैचों में 53 शतक लगाए हैं। 

कोलकाता टेस्ट के पांचवें दिन विराट कोहली ने भारतीय पारी को एक छोर से संभालते हुए 119 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए।  उन्होंने अपना 50 शतक लकमल की गेंद पर लॉग ऑफ पर छक्का जड़कर पूरा किया। कोहली के शतक के साथ ही भारत ने 8 विकेट पर 352 रन पर पारी समाप्ति की घोषणा करते हुए श्रीलंका को 231 रन का लक्ष्य टेस्ट मैच जीतने के लिए दिया। 
virat kohli slams 50 international century at historical eden garden  
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली अब तक वन डे में 32 तथा टेस्ट क्रिकेट में 18 शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने वन डे में 49 तथा टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। रिकी पोंटिंग ने टेस्ट ने 41 तथा वन डे में 30 शतक लगाए हैं। वहीं जैक कैलिस ने टेस्ट में 45 तथा वन डे में 17 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli slams 50 international century at historical eden garden  
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस साल विराट ने 9 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा दिए हैं। कोहली ने इस साल टेस्ट में 3 तथा वन डे में 6 शतक लगाए हैं। साल का पहला शतक विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ वन डे में पुणे में बनाया था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में विराट कोहली ने 204 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के दौरे में उन्होंने जुलाई में वन डे में शतक लगा कर सीरीज बराबर की। इसके बाद श्रीलंका दौरे में उन्होंने पहले टेस्‍ट में शतक लगाया। श्रीलंका दौरे में ही आखिरी दो वन डे में दो लगातार शतक लगाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज में कोलकाता में ही विराट 92 रन पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज में मुंबई और कानुपर में कोहली ने शतक लगाया। साल का नौवां शतक कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ लगाया।   
 
विज्ञापन
virat kohli slams 50 international century at historical eden garden  
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली ने इस शतक के साथ ही बतौर भारतीय कप्तान टेस्ट में अब 11‌ शतक लगा दिए हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने सुनील गावस्कर के 11 शतकों की बराबरी कर ली है। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कप्तान के रूप में 9 शतक लगाए हैं।  विराट कोहली कप्तान के रूप में 48 पारियों में 11 शतक लगाए हैं। गावस्कर ने यह आंकड़ा 74 पारियों के बाद छुआ ‌था। अजहरुद्दीन ने 68 पारियों में 9 शतक लगाए थे। ब‌तौर कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 43 पारियों में 7 शतक लगाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed