{"_id":"5c128b3e42c7925d30785106","slug":"virat-kohli-ssya-we-get-more-excited-than-nervous-looking-at-lively-pitches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'घास का डर नहीं, हमारे गेंदबाज विकेटों के भूखे हैं, आसानी से रन नहीं देते' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'घास का डर नहीं, हमारे गेंदबाज विकेटों के भूखे हैं, आसानी से रन नहीं देते'
Thu, 13 Dec 2018 10:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम घास वाली पिचों से अनजान नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पिच पर घास को बने रहने देगा।
2 of 5
विराट कोहली
कोहली ने कहा, 'हम जीवंत पिच देखकर परेशान होने के बजाय अधिक उत्साहित हैं। हम समझते हैं कि हमारे पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो विरोधी टीम को आउट कर सकता है। उम्मीद है कि अब पिच से घास नहीं हटाई जाएगी। हम एक टीम के तौर पर इसे देखकर बहुत खुश हैं।
3 of 5
virat kohli
कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'हमें एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर खुद को चुनौती देनी होगी और सकारात्मक खेल खेलना होगा। हमें एडिलेड की तरह गेंदबाजों की सफलता में साथ देना होगा। मुझे लगता है कि एडिलेड की तुलना में यह पिच आपको अधिक मौके देगी। इसलिए हम इसे देखकर बहुत उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
उन्होंने कहा, 'अगर आप 20 विकेट नहीं लेते हो तो आप टेस्ट मैच नहीं जीत सकते फिर चाहे आपका स्कोर 600 हो या 700 या 800 रन। अगर आपने 300 रन बनाए हैं और आपके पास 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं तो एक टीम के लिए यह अच्छा है। पिछले तीन दौरों में उन्होंने जैसी गेंदबाजी की वह शानदार है। वे विकेटों के भूखे हैं और आसानी से रन नहीं देते।'
विज्ञापन
5 of 5
team india
बता दें कि पूरी संभावना है कि भारत इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा। इससे पहले जोहानिसबर्ग (2018) और पर्थ (वाका, 2012) में वह ऐसा कर चुका है। कोहली ने कहा कि मैं पिछले दस वर्षों से दुनिया भर में खेला हूं और ईमानदारी से कहुं तो जोहानिसबर्ग जैसे विकेट पर मैं कभी नहीं खेला। हम इस तरह की पिचों से अनभिज्ञ नहीं है और यह उनके लिए नई नहीं है। हम जानते हैं कि इस तरह की पिच से क्या उम्मीद करनी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।