{"_id":"5c12597642c7925d39639262","slug":"vidhan-sabha-chunav-2018-results-sachin-pilot-jyotiraditya-ashok-gehlot-cm-race","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गहलोत से पायलट और सिंधिया तक, आज की पूरी सियासी हलचल इन तस्वीरों से समझिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गहलोत से पायलट और सिंधिया तक, आज की पूरी सियासी हलचल इन तस्वीरों से समझिए
Thu, 13 Dec 2018 06:37 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने किया हवन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश हो या राजस्थान, इन दो बड़े सूबों में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता तो छीन ली लेकिन अब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए पेच लगातार फंसा हुआ है। हम आपको तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं दिनभर की सियासी हलचल। भोपाल में ज्योतिरादित्य बनाम कमलनाथ की लड़ाई है। यहां ज्योतिरादित्य के समर्थकों ने उन्हें सीएम पद पर देखने की कामना के साथ हवन किया। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर भी देखे गए। इन पोस्टरों पर लिखा था- माफ करो शिवराज, हमारे सीएम महाराज।
2 of 5
सचिन पायलट के समर्थकों ने करौली में सड़क जाम की
- फोटो : ANI
उधर राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच रस्साकशी जारी है। घंटों तक चली बैठकों के दौर के बाद भी किसी एक के नाम पर रजामंदी नहीं हो पाई है। राजस्थान के करौली क्षेत्र में सचिन पायलट के समर्थकों ने सड़क जाम कर दी।
3 of 5
एआईसीसी दफ्तर के बाहर पायलट के समर्थक
- फोटो : ANI
दिल्ली में 24, अकबर रोड यानी कांग्रेस दफ्तर के बाहर भी बड़ी संख्या में सचिन पायलट के समर्थक पहुंच गए। दरअसल, बुधवार शाम तक ये खबर, राजनीतिक गलियारों में घूमने लगी थी कि पार्टी ने गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी है। इसी को देखते हुए, गुरुवार सुबह से ही पायलट के समर्थकों ने दिल्ली से राजस्थान तक तमाम जगह पर प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल के आवास पहुंचे अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
इससे पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत राहुल गांधी के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे। सुबह से ही एक के बाद एक बैठक तो रही है लेकिन अब तक बेनतीजा है।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल के आवास के लिए निकलते सचिन पायलट
- फोटो : ANI
सचिन पायलट भी 12 तुगलक लेन यानी राहुल गांधी के आवास पर बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। दोपहर तक खबर आई कि सोनिया और प्रियंका भी राहुल के आवास पर पहुंच चुके हैं और किसी नतीजे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।