{"_id":"5a33aa854f1c1b686a8b9ccc","slug":"virat-kohli-the-most-searched-cricketer-on-google-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में गूगल पर टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को किया गया सबसे ज्यादा सर्च","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में गूगल पर टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को किया गया सबसे ज्यादा सर्च
Sat, 16 Dec 2017 08:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स न्यूज- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स न्यूज- अमर उजाला
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2017 बहुत अच्छा रहा है। क्रिकेट की फील्ड पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टेस्ट रैंकिंग में दूसरा जबकि वन-डे और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
इसके अलावा 29 वर्षीय कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की। इस समय वो विश्व की सबसे लोकप्रिय शख्सियतों में से एक हैं। सोशल मीडिया माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कोहली के 21 मिलियन फॉलोअर्स से अधिक हो चुके हैं।
3 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता न सिर्फ देश में बल्कि पाकिस्तान में भी बहुत ज्यादा है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक पाकिस्तान में गूगल पर कप्तान कोहली को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
18 दिसंबर 2016 से 9 दिसंबर 2017 के बीच पाकिस्तान में गूगल पर कोहली को पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से भी ज्यादा बार सर्च किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : icc
11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा से इटली में शादी करने वाले कोहली फिलहाल रोम में हनीमून मना रहे हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वो टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। शादी पर पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी समेत कई पाक क्रिकेटरों ने कोहली को ट्विटर पर बधाई दी। दोनों देशों के खिलाड़ियों ने दर्शाया कि उनकी प्रतिद्वंद्विता मैदान के अंदर है, बाहर नहीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।