{"_id":"5befa881bdec226970458397","slug":"virat-kohli-told-to-be-humble-by-coa-and-behave-properly-suggests-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली को लगी फटकार, अपने बर्ताव में नहीं किया सुधार तो पड़ जाएंगे लेने के देने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली को लगी फटकार, अपने बर्ताव में नहीं किया सुधार तो पड़ जाएंगे लेने के देने
Sun, 18 Nov 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli pc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रशासकों की समिति ने हाल ही में कप्तान विराट कोहली द्वारा गुस्सा प्रकट करने पर अपनी नाराजगी जताई है और कहा है कि प्रेस व पब्लिक के सामने बातचीत करते समय वह नम्र व्यवहार रखें। मुंबई मिरर ने ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित की है।
2 of 5
virat kohli pc
कोहली का बर्ताव तभी से सहनीय नहीं है, जब उन्होंने हाल ही में एक फैन से कहा कि अगर किसी अन्य देश के क्रिकेटर पसंद हो तो भारत में रहने की जरूरत नहीं है। कई पूर्व क्रिकेटर विराट के इस बयान से नाखुश थे। बीसीसीआई के अधिकारी भी उनके बयान से हैरान हुए।
3 of 5
virat kohli
अखबार के मुताबिक, सीओए के सदस्य ने पहले व्हाट्सऐप के जरिये कोहली को बातचीत के समय विनम्र रहने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने फोन करके कहा कि ऐसा बर्ताव करें, जो भारतीय टीम के कप्तान के अनुकूल हो। पता हो कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है और दोनों देशों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli sad
सीओए के अधिकारी के हवाले से कहा गया, 'विराट कोहली को नम्र रहने के लिए कहा गया है। प्रेस व पब्लिक से बातचीत के दौरान उन्हें अपना अच्छा बर्ताव रखने के लिए कहा गया है।' ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय कप्तान के बर्ताव से अधिकारी चिंतित हैं क्योंकि इससे पहले भी विराट का दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में पत्रकारों के साथ विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli ravi shastri
दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली ने अंतिम एकादश में तेजी से बदलाव के सवाल पर रिपोर्टर का मजाक बनाया था। वहीं इंग्लैंड में वह पत्रकार से भिड़ गए थे जब उनसे पूछा गया कि रवि शास्त्री के बयान पर क्या कहेंगे कि मौजूदा टीम पिछले 15 सालों में सर्वश्रेष्ठ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।