सब्सक्राइब करें
MI Inning
116/2 (11.5 ov)
Target: 241
Hardik Pandya 26(13)*
Surya Kumar Yadav 30 (20)
Mumbai Indians need 125 runs in 49 remaining balls

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया ने सिखाया कंगारुओं को सबक, विश्व कप में दी करारी मात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
india vs australia women t20 world cup 5 heroes
indian women cricket team

स्मृति मंधाना (83) की शानदार बल्लेबाजी और अनुजा पाटिल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में कंगारुओं की पूरी सेना 19.4 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया। आइए जानते हैं भारतीय टीम के कौन से सितारों ने इस मैच में सबसे ज्यादा योगदान दिया।

Trending Videos
india vs australia women t20 world cup 5 heroes
Smriti Mandhana

टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस मैच में 55 गेंदों पर तेज 83 रन बनाए हैं। स्मृति ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के भी जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia women t20 world cup 5 heroes
harmanpreet kaur

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच में रनों की गति को बढ़ाते हुए 27 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के सामने एक अच्छा लक्ष्य खड़ा किया।

india vs australia women t20 world cup 5 heroes
anuja patil

टीम इंडिया के गेंदबाज अनुजा पाटिल ने गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पाटिल ने 3.4 ओवर्स में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
india vs australia women t20 world cup 5 heroes
radha yadav

इसके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज राधा यादव ने ऑस्ट्रेलिया टीम के स्कोर बोर्ड पर अंकुश लगाने का काम किया। साथ ही उन्होंने कंगारू टीम के दो अहम खिलाड़ियों को भी शिकार बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed