टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी जीवनसंगिनी चुन ली है। चहल की मंगेतर का नाम धनश्री वर्मा है, जो पेशे से कोरियोग्राफर होने के अलावा एक डॉक्टर और यूट्यूबर भी हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और अपने नए जीवन के बारे में बताया। टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों समेत पूर्व क्रिकेटरों ने भी चहल को बधाई दी, लेकिन वीरेंद्र सहवाग के कमेंट ने महफिल लूट ली। हर बार अपने कमेंट से दूसरों की टांग खिंचने वाले चहल इस बार खुद फंस गए और सहवाग ने उनकी मौज ले ली है।
हमेशा दूसरों की टांग खींचने वाले चहल इस बार फंसे, सगाई पर वीरेंद्र सहवाग ने युजी की मौज ले ली है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने चुटीले अंदाज में चहल को सगाई की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘वाह युजवेंद्र चहल। आपदा को अवसर में बदल डाला। बधाई।’
Waah @yuzi_chahal ! Aapda ko avsar mein badal daala. Congratulations https://t.co/qQYe0Q3iNf pic.twitter.com/J7u7tJJEDj
आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने चहल को बधाई देते हुए लिखा, ‘दोनों को बधाइयां। किंग्स की तरफ से युजी को निजी सलाह, हमेशा क्वीन (रानी) के सामने झुक कर रहना नहीं तो चेकमेट हो जाओगे।
Congratulations guys! Personal advise to Yuzi from the Kings: Surrender to the Queen, otherwise checkmate only! 😋
युजवेंद्र चहल भी इन दिनों अब आइपीएल की तैयारी कर रहे हैं। इस साल आइपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाएगा। चहल इस बार भी विराट कोहली की टीम आरसीबी का हिस्सा हैं। इरफान पठान, आकाश चोपड़ा और युवराज सिंह ने भी चहल की सगाई के बाद उन्हें बधाई दी है।