{"_id":"5adaaecc4f1c1b3b0a8b5a75","slug":"virender-sehwag-says-team-india-can-win-world-cup-2019-in-virat-kohli-leadership","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट सेना पर नजफगढ़ के नवाब को भरोसा, बोले- 'कोहली के नेतृत्व में भारत बन सकता है वर्ल्ड चैंपियन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट सेना पर नजफगढ़ के नवाब को भरोसा, बोले- 'कोहली के नेतृत्व में भारत बन सकता है वर्ल्ड चैंपियन'
Sat, 21 Apr 2018 09:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Apr 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व क्रिकेटर और 2011 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि टीम इंडिया 2019 वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार है। वीरू ने कहा, 'विराट कोहली की मौजूद ब्रिगेड विदेश में मुकाबले जीतने का दम रखती है।' 'इलेवन गॉड एंड ए बिलियन इंडियंस' का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में होने वाला वर्ल्ड कप टीम इंडिया जीत सकती है।'
2 of 5
sehwag
सहवाग ने कहा आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के विदेशी दौरे शुरू होंगे। इन सभी दौरों पर टीम से जीत की उम्मीद की जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन आगामी सीजन में इसमें बदलाव हो सकता है।
3 of 5
वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली
किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर सहवाग ने कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'टीम इंडिया यदि पहला सत्र अच्छा खेलती है तो हम पहला और दूसरा टेस्ट जीतने में कामयाब हो सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
बता दें कि वीरेंद्र सहवाग के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है। विदेश में भी सहवाग के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट में सहवाग पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
सहवाग 2003 (दक्षिण अफ्रीका), 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 (भारत) की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सहवाग एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने कई बड़े इतिहास रचे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।