Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Virushka: Virat Kohli in blue turban Punjabi Look, Anushka Seen on Film Set; Virat Anushka Together on Film set for Advertisement
{"_id":"621606754f368f11f805ecab","slug":"virushka-virat-kohli-in-blue-turban-punjabi-look-anushka-seen-on-film-set-virat-anushka-together-on-film-set-for-advertisement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाबी विराट: नीली पगड़ी में नजर आए विराट कोहली, साथ में दिखीं अनुष्का, फैन्स बोले- कौन सी नई खिचड़ी पक रही?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाबी विराट: नीली पगड़ी में नजर आए विराट कोहली, साथ में दिखीं अनुष्का, फैन्स बोले- कौन सी नई खिचड़ी पक रही?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Feb 2022 03:36 PM IST
सार
Virat Kohli-Anushka Sharma: सोशल मीडिया पर विराट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह नीले टरबन और फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं, सेट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आईं।
विज्ञापन
1 of 3
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली इस वक्त परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 से पहले आराम दिया गया था। साथ ही विराट श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं नजर आएंगे। विराट अब सीधे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे। ऐसे में वह इस खाली समय का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
सोशल मीडिया पर विराट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह नीली पगड़ी और फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं, सेट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। ऐसे में फैन्स यह जानना चाह रहे हैं कि दोनों के बीच यह कौन सी खिचड़ी पक रही है।
2 of 3
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एकसाथ एड में नजर आने वाले हैं विरुष्का
सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि दोनों जल्द ही एकसाथ एक एडवरटाइजमेंट में नजर आने वाले हैं। नीले टरबन में विराट काफी जंच भी रहे हैं। फैन्स को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। कुछ फैन्स ने तो फोटो में कमेंट सेक्शन में यह भी पूछ डाला कि यह एड है या कोई फिल्म?
विराट को क्रिकेट से आराम मिला है
बहरहाल, विराट और अनुष्का की यह क्यूट जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है। विराट पिछले काफी समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में उन्होंने जरूर अर्धशतक लगाया था। उस दिन विराट की बल्लेबाजी शानदार रही थी और उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए थे।
3 of 3
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 के बाद शतक नहीं लगा पाए विराट
विराट नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं। वहीं, पिछले टी-20 विश्व कप के बाद उन्होंने टी-20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद बीसीसीआई ने विराट को वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया था। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर 2-1 से टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। रोहित शर्मा तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के नए कप्तान बने हैं।
वहीं, अनुष्का अब नेटफ्लिक्स की फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके लिए अनुष्का जमकर मेहनत कर रही हैं और मैदान पर खूब समय बिता रही हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।