सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Wasim Akram-Bumrah: ये क्या बोल गए वसीम अकरम! बुमराह से तुलना को 'बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना' बताया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Sep 2025 12:16 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया और क्रिकेट फोरम्स पर वसीम अकरम और जसप्रीत बुमराह की तुलना को लेकर बहस तेज हो गई, लेकिन अकरम ने खुद इस विवाद पर बड़ा बयान देकर स्थिति साफ कर दी।

विज्ञापन
Wasim Akram–Bumrah comparison: ‘Begano Ki Shaadi Me Abdullah Diwana’ Why Did Wasim Akram Say this?
वसीम अकरम और बुमराह - फोटो : ANI
90 के दशक के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह से अपनी तुलना पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सब बेकार की बहस है, जैसे कहते हैं 'बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना'। अकरम ने माना कि बुमराह अपने समय के महान गेंदबाज हैं और तुलना की कोई जरूरत ही नहीं है। वसीम अकरम ने ये बातें पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो टीवी के शो 'हारना मना है' पर कहीं।
Trending Videos
Wasim Akram–Bumrah comparison: ‘Begano Ki Shaadi Me Abdullah Diwana’ Why Did Wasim Akram Say this?
वसीम अकरम - फोटो : Instagram @Shahid Afridi and Fakhr Alam
'हर युग का अपना महत्व'
हाल ही में सोशल मीडिया और क्रिकेट फोरम्स पर वसीम अकरम और जसप्रीत बुमराह की तुलना को लेकर बहस तेज हो गई, लेकिन अकरम ने खुद इस विवाद पर बड़ा बयान देकर स्थिति साफ कर दी। अकरम ने बुमराह की गेंदबाजी की खूबियों को गिनाते हुए कहा कि उनका अनोखा एक्शन, तेज रफ्तार और भारतीय टीम मैनेजमेंट से मिलने वाला बेहतरीन सहयोग उन्हें अलग स्तर पर ले जाता है। अकरम ने यह भी स्पष्ट किया कि अलग-अलग दौर की परिस्थितियां और चुनौतियां अलग होती हैं। उनके मुताबिक, हर महान गेंदबाज अपनी पीढ़ी के हिसाब से परिभाषित होता है। बुमराह आज के समय के महान गेंदबाज हैं, जैसे अकरम अपने दौर में माने जाते थे। उन्होंने साफ कहा कि बुमराह आज के युग के चैंपियन हैं, जैसे वह अपने दौर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wasim Akram–Bumrah comparison: ‘Begano Ki Shaadi Me Abdullah Diwana’ Why Did Wasim Akram Say this?
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
तुलना पर वसीम अकरम का साफ जवाब
उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा, 'जसप्रीत बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनका एक अलग तरह का एक्शन है, उनके पास रफ्तार है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जिस तरह उन्हें मैनेज किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। 90 के दशक और आज के समय की तुलना करना असंभव है। वह दाएं हाथ के गेंदबाज हैं और मैं बाएं हाथ का। सोशल मीडिया पर लोग जो बहस करते हैं, वह तो बिल्कुल 'बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना' जैसा है। न मुझे इसकी परवाह है, न बुमराह को। लोग आपस में लड़ते रहते हैं। वह आधुनिक दौर के महान गेंदबाज हैं। मैं अपने दौर में था और मैंने अपना काम किया। मुझे मानना होगा कि वह बेहद प्रभावशाली गेंदबाज हैं।'
Wasim Akram–Bumrah comparison: ‘Begano Ki Shaadi Me Abdullah Diwana’ Why Did Wasim Akram Say this?
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
एरॉन ने अकरम के सामने बुमराह को बेहतर बताया
पूर्व भारतीय गेंदबाज वरुण एरॉन ने उसी शो में आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बुमराह ने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में वसीम अकरम से भी ज्यादा विकेट लिए हैं। यह उनके क्लास और काबिलियत को साबित करता है। एरॉन ने इस बहस में बुमराह का पक्ष लेते हुए कहा, 'उन्हें जीनियस कहना भी कम होगा। उन्होंने अब SENA (द. अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में वसीम अकरम से ज्यादा विकेट ले लिए हैं। यह अपने आप में सब कुछ कह देता है, क्योंकि वसीम अकरम शायद दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक थे और बुमराह भी उसी स्तर पर हैं, अगर उनसे बेहतर नहीं।'
विज्ञापन
Wasim Akram–Bumrah comparison: ‘Begano Ki Shaadi Me Abdullah Diwana’ Why Did Wasim Akram Say this?
बुमराह और पंत - फोटो : PTI
शॉन टेट ने बुमराह की तकनीकी खूबी बताई
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने इंडियन एक्स्प्रेस से बात करते हुए बुमराह की तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुमराह कलाई का इस्तेमाल कर गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने में माहिर हैं और उनका बाउंसर भी बेहद खतरनाक है। यही वजह है कि वे हर तरह की पिच पर असरदार साबित होते हैं। टेट ने बुमराह की गेंदबाजी तकनीक पर बात करते हुए कहा, 'बुमराह की गेंदबाजी अद्भुत है। उनकी कलाई का इस्तेमाल बेहतरीन है, वह गेंद को स्विंग और सीम दोनों तरीकों से मूव करा सकते हैं। साथ ही उनके पास सटीक बाउंसर फेंकने की ताकत है, जो बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक बन जाता है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed