क्रिकेट के मैदान से दूर अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस गाना गा रहे हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने कुछ दिन पहले रांची स्थित अपने घर पर कुछ करीबी दोस्तों के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत कुछ नामी लोग शामिल थे।
गाना गाते हुए धोनी का VIDEO वायरल, शेयर करने वाले ने लिखा- अपने रिस्क पर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षी की दोस्त प्रीति सिमोस ने इंस्टाग्राम पर धोनी का गाते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि चेतावनी, अपने रिस्क पर इस वीडियो को देखिए, बहुत टैलेंटेड माही, इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए आप मुझे मार मत डालना, लेकिन इस आवाज को शेयर करना ही पड़ा। साक्षी जल्द ही तुम्हारा वीडियो भी शेयर किया जाएगा। डुएट सिंगर, अनुभव देवन।
A post shared by Preeti Simoes (@preeti_simoes) on
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। विश्व कप के बाद वह जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ ट्रेनिंग के लिए गए थे। इसके बाद से लगातार उनके संन्यास को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन धोनी ने मैदान पर वापसी के बारे में एक इवेंट में कहा था कि जनवरी तक उनसे इस बारे में ना पूछा जाए।

कमेंट
कमेंट X