फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई में तूफान के बाद, पिच सूखाने के लिए आजमाए जा रहे हैं देसी जुगाड़

Thu, 15 Dec 2016 09:19 PM IST
भरत शर्मा, बीबीसी संवाददाता/ दिल्ली
भरत शर्मा, बीबीसी संवाददाता/ दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
Ways Applied To Dry Pitch For Chennai Test
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : BBC
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। वरदा तूफ़ान से उबरकर भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच की मेज़बानी की तैयारी में जुटा चेन्नई अपनी तरफ़ से कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

चैन्नई में तूफान के बाद, पिच सूखाने के लिए आजमाए जा रहे हैं देसी जुगाड़

Ways Applied To Dry Pitch For Chennai Test
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : BBC
चेपॉक मैदान की पिच सुखाने की तस्वीर शायद आपने भी देखी होगी, जिसमें देसी जुगाड़ नज़र आ रहा है। इसमें गर्म कोयले के अलाव से पिच की नमी दूर करने की कोशिश हो रही है। मशीनों के दौर में ये तरीका कुछ पुरातन लगे, लेकिन असरदार है। इसके लिए कई तरीक़े इस्तेमाल किए जाते हैं:

चैन्नई में तूफान के बाद, पिच सूखाने के लिए आजमाए जा रहे हैं देसी जुगाड़

Ways Applied To Dry Pitch For Chennai Test
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : BBC
गर्म कोयले से तापी जाती पिच
पिच ज़्यादा गीली हो या उस पर नमी हो, कोयले का अलाव ख़ासा काम आता है। भारतीय उपमहाद्वीप में ये तरीका काफ़ी इस्तेमाल होता है। इसमें तसले में गर्म कोयले डालकर पिच पर रखे जाते हैं या फिर उन्हें जालीनुमा होल्डर में रखकर पिच पर सेट कर दिया जाता है। पिच का ख़ास हिस्सा सूखने के बाद अलाव को दूसरे हिस्सों पर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैन्नई में तूफान के बाद, पिच सूखाने के लिए आजमाए जा रहे हैं देसी जुगाड़

Ways Applied To Dry Pitch For Chennai Test
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : BBC
आग लगाओ, पिच सुखाओ
सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन पिच को सुखाने के लिए उसके गीले हिस्सों या पिच के आसपास आग लगाने का तरीक़ा भी इस्तेमाल होता है। भारत के अलावा वेस्टइंडीज़ में आग से पिच सुखाने का जुगाड़ कई बार किया जा चुका है। ज़रूरत के मुताबिक़ पिच सूख जाने पर आग बुझा दी जाती है, ताकि वो ज़्यादा कठोर ना हो।
विज्ञापन

चैन्नई में तूफान के बाद, पिच सूखाने के लिए आजमाए जा रहे हैं देसी जुगाड़

Ways Applied To Dry Pitch For Chennai Test
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : BBC
कपड़े वाली इस्त्री का जलवा
ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि कपड़े प्रेस करने वाली आपकी इस्त्री क्रिकेट पिच सुखाने के भी काम आ सकती है। तूफ़ान से जूझ रहे चेन्नई में बारिश अक्सर ख़लल डालती रही है, ऐसे में साल 2005 में इसी मैदान की पिच इस्त्री या प्रेस से सुखाई गई थी। ये तरीक़ अब भले कम दिखे, लेकिन किसी वक़्त काफ़ी चलता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed