सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टकराने को तैयार भारत, कब और किन हालातों में होंगे मैच?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Sep 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
What is Future of India vs Pakistan cricket matches, CoA chief Vinod Rai explains
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तल्ख हो चुके थे। विश्व कप 2019 सिर पर था। हर आम हिदुस्तानी की यही मांग थी कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का बहिष्कार कर दिया जाए। बीसीसीआई भी आईसीसी पर दबाव बनाने लगी थी।



पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर किए जाने तक की मांग उठने लगी थी, हालांकि 16 जून को दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी देश आपस में टकराए और हिंदुस्तान ने आसानी से पाकिस्तान को पटकते हुए, विश्व कप में पाक के खिलाफ अपने जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखा। मामला शांत जरूर हो चुका है, लेकिन खत्म नहीं हुआ। क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सवाल ये सवाल अब भी उठ रहा है कि क्या निकट भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम कभी पाकिस्तान का दौरा करेगी?

Trending Videos
What is Future of India vs Pakistan cricket matches, CoA chief Vinod Rai explains
विनोद राय - फोटो : ट्विटर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने इस बात का जवाब दिया है। COA चीफ विनोद राय की माने तो भारत सरकार पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए राजी है, लेकिन ऐसा सिर्फ तटस्थ जगह होगा। यानी वह जमीन न भारत की होगा और न पाकिस्तान की। पाकिस्तान से खेलने को लेकर विनोद राय ने कहा कि इसे लेकर सरकार की अपनी नीति है, इसके तहत भारत, पाकिस्तान के साथ तटस्थ स्थान पर खेल सकता है, लेकिन एक-दूसरे की जमीन पर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Future of India vs Pakistan cricket matches, CoA chief Vinod Rai explains
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विनोद राय से पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तान को अलग-थलग करने के पक्ष में हैं। इसी के जवाब में उन्होंने ये बात कही। विनोद राय ने कहा कि मैं इस बात के पक्ष में नहीं था कि हम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ न खेले, क्योंकि अगर हम ऐसा करते तो हमें एक या दो अंक का नुकसान होता, जिससे अधिक फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर सेमीफाइनल में हम आपस में टकराते तो सोचिए खेलने से इनकार करने पर तो हम अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार देते।

What is Future of India vs Pakistan cricket matches, CoA chief Vinod Rai explains
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

भारतीय टीम 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में पाकिस्तान गई थी, इसके बाद पाकिस्तानी टीम 2004-05 में भारत दौरे पर आई थी। साल 2005-06 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तानी दौरे पर थी तो 2007-08 में भारत आने की बारी पाकिस्तान की थी। पाकिस्तान की टीम पिछली बार 2012-13 में भी वनडे और टी-20 सीरीज खेलने भारत आई थी, यह दोनों देशों के बीच हुई आखिरी द्विपक्षीय सीरीज थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed