फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अनजाने में दाऊद इब्राहिम से भिड़ गए थे कपिल देव, बाद में हुआ था गलती का एहसास

Fri, 23 Oct 2020 03:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 23 Oct 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
When Kapil Dev ordered Dawood Ibrahim to leave dressing room in 1987
ड्रेसिंग रूम में भारतीय क्रिकेट टीम की मस्ती - फोटो : सोशल मीडिया

हॉर्ट में ब्लॉकेज के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के बयान के अनुसार, 62 साल के कपिल देव बीती रात एक बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) के आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे। उनका परीक्षण किया गया और रात को कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती है। हालत स्थिर है और कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अपनी कप्तानी में हिंदुस्तान को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है।



When Kapil Dev ordered Dawood Ibrahim to leave dressing room in 1987
कपिल देव - फोटो : ट्विटर

हरियाणा के जाट परिवार में जन्में कपिल देव अपने ठेठ अंदाज के लिए मशहूर हैं। 80 के दशक में भारतीय टीम जब विदेशी दौरे पर जाती और साथी खिलाड़ी कोल्ड ड्रिंक्स का लुत्फ उठा रहे होते तब भी कपिल देव निखंज दूध मंगवाकर पीते थे। वैसे तो कपिल से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां है, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ तकरार का एक किस्सा आज भी लोग चटखारे लेकर एक दूसरे को सुनाते हैं।

When Kapil Dev ordered Dawood Ibrahim to leave dressing room in 1987
कपिल देव - फोटो : ट्विटर

यह घटना वर्ष 1986 में शारजहां में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच से पहले की है। दरअसल, दाऊद ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से कहा था कि अगर कल होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो मैं सभी खिलाड़ियों को एक-एक टोयोटा कोरोला कार गिफ्ट करूंगा। ऑफर सुनते ही सभी क्रिकेटर एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, लेकिन कपिल देव तभी प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर ड्रेसिंग रूम में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Kapil Dev ordered Dawood Ibrahim to leave dressing room in 1987

कपिल ने पहले महमूद से कहा- महमूद साहब आप जरा बाहर निकल जाइए। तभी उन्होंने दाऊद को देखते हुए कहा- ये कौन है, चल बाहर चल, कपिल के जवाब को सुनते ही दाउद ड्रेसिंग रूम से बाहर निकल आए। हालांकि ड्रेसिंग रूम में दाऊद को वेंगसरकर के सिवाय कोई भी नहीं पहचान सका था। इस किस्से को 'शारजाह ड्रेसिंग रूम कांड' के नाम से जाना जाता है। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री ने बाद में बताया था कि जब कपिल को दाऊद इब्राहिम के बारे में पता लगा तो उन्होंने खेद भी व्यक्त किया था।

विज्ञापन
When Kapil Dev ordered Dawood Ibrahim to leave dressing room in 1987

1999 में कपिल देव का नाम मैच फिक्सिंग में भी आया था, हालांकि इन आरोपों को बाद में खारिज कर दिया गया था। कपिल देव ने 131 टेस्ट की 184 पारियों में 5248 रन बनाए, जिसमें 27 अर्धशतक और 8 शतक शामिल थे। जबकि 225 वन-डे मैचों की 198 पारियों में 3783 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 14 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया था। वन-डे मुकाबलों में कपिल ने सर्वाधिक स्कोर नाबाद 175 रन बनाए। कपिल देव ने 356 इंटरनेशनल मैचों में 687 विकेट लिए थे। टेस्ट मैचों में उन्होंने 434 विकेट झटके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed