टीम इंडिया के क्रिकेटर्स केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और वॉशिंगटन सुंदर ने ब्रिस्बेन में एकसाथ ब्रेकफास्ट किया और ऑस्ट्रेलिया के जुड़े कुछ खास अनुभवों को साझा किया। पता हो कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में ही तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था।
...जब ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एमएस धोनी को नहीं देख पाए केएल राहुल, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें केएल राहुल ने बताया कि रेस्टोरेंट से उनका भावुक जुड़ाव है। उन्होंने साथ ही बताया कि जब भी ब्रिस्बेन आते हैं तो इस जगह पर आना उनके लिए परंपरा निभाने जैसा हो चुका है। राहुल ने कहा, 'जब भी ब्रिस्बेन में होता हूं तो पेनकेक जगह पर आना परंपरा जैसा हो गया है। मैं अपने दोषी सुख में खुद को शामिल करता हूं। मुझे पता है कि आईसक्रीम अस्वस्थ साबित हो सकती है, लेकिन बाद में हमारी ट्रेनिंग होती है तो कैलोरी बर्न कर लूंगा।'
SPECIAL: What's in a pancake? @klrahul11, @DineshKarthik & @Sundarwashi5 bond over breakfast
Some lip smacking pancakes, tales from Australia and the perfect "cheat meal" - throwback to the sumptuous time the lads had in Brisbane - by @28anand
📹📹https://t.co/G7OK7HSnhI pic.twitter.com/z5EE7r8CmN
दाएं हाथ के बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया से गहरा नाता है क्योंकि भारत ए और टीम इंडिया के लिए उन्होंने इसी देश में डेब्यू किया। राहुल ने कहा कि भारतीय टीम का मैच जब भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होता है तो मैदान में मौजूद दर्शक टीम इंडिया के खिलाफ होते हैं, जिससे क्रिकेट और ज्यादा उत्सुक बन जाता है। कर्नाटक के बल्लेबाज ने कहा, 'दर्शक हमारे खिलाफ होते हैं। वह अपने देश के क्रिकेट से प्यार करते हैं। मगर मैदान में वह हमारी जिंदगी कड़ी बना देते हैं। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट काफी उत्सुक होता है।'
राहुल ने इस दौरान एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जब उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया तो वह टीम के कप्तान एमएस धोनी को देख ही नहीं पा रहे थे। युवा बल्लेबाज ने कहा, 'जब मैंने मेलबर्न में पहला टेस्ट खेला तो आप जानते ही हैं कि ये मैदान कितना बड़ा है। मैं डीप स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहा था। माही भाई हमारे कप्तान थे। वह मेरी जगह बदलना चाहते थे। मगर मैदान इतना बड़ा था कि मुझे वो दिख ही नहीं रहे थे।'
बता दें कि टीम इंडिया को ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। टीम इंडिया ने सिडनी में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को छह विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की। अब दोनों देशों के बीच चार मैचों की टेस्ट का पहला टेस्ट 6 दिसंबर से शुरू होगा।