{"_id":"5f07006d8ebc3e635627f90a","slug":"when-ms-dhoni-talks-about-marriage-and-says-sakshi-is-in-command-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के नौ साल बाद खुली थी धोनी की आंखें, कहा था- पहले हर मर्द शेर ही होता है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शादी के नौ साल बाद खुली थी धोनी की आंखें, कहा था- पहले हर मर्द शेर ही होता है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो दिन पहले अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हो, लेकिन फेसबुक-ट्विटर और इंस्टाग्राम बिना उनकी चर्चा किए नहीं रह पाता। पत्नी साक्षी धोनी ने 7 जुलाई को फोटोज और वीडियोज अपलोड कर फैंस को माही के दर्शन कराए थे।
2 of 5
भले ही महेंद्र सिंह 'कैप्टन कूल' के रूप में क्रिकेट के मैदान पर हर किसी को निर्देशित करते हों, लेकिन घर के सभी फैसले उनकी पत्नी ही लेती हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान खुद को आदर्श पतियों से भी बेहतर मानते हैं। उनका कहना है कि वे अपनी पत्नी की कही हर बात का जवाब हां में देते हैं, क्योंकि इससे वे खुश रहती हैं।
3 of 5
दरअसल, ये बातें पिछले साल नवंबर में धोनी ने शादी के लिए रिश्ते ढूंढने वाली एक वेबसाइट के इवेंट में कही थी। धोनी इस वेबसाइट के ब्रांड एंबेसडर हैं। तब उन्होंने कहा था कि घर को लेकर पत्नी के लिए फैसले में वह कभी दखल नहीं देते। सभी पुरुष शादी से पहले तक ही शेर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी ने 2010 में साक्षी से विवाह किया था। उन्होंने कहा, 'मैं आदर्श पति हूं। मैं अपनी पत्नी को सारे फैसले लेने देता हूं। मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा। मेरी पत्नी तभी खुश रहेगी जब मैं उसकी हर बात में हां कहूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
धोनी ने कहा कि उम्र के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा, 'शादी का सार 50 बर्ष के बाद है। एक बार 55 के हो जाने पर प्यार की असली उम्र होती है। उस समय आपकी दिनचर्या बदल जाती है।' इवेंट में धोनी की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। इस कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।