फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता का अंतिम संस्कार कर IPL में पंत ने खेली थी साहसिक पारी, सचिन-विराट जैसी दिखाई थी जीवटता

Sat, 12 May 2018 10:03 PM IST
Presented by अंशुल तलमले, अमर उजाला, नई दिल्ली
Presented by अंशुल तलमले, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
When Rishabh Pant played superb innings on ipl 2017 after father death

आईपीएल 2018 में गुरुवार को खेले गए एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। भले ही मैच SRH ने अपने नाम किया हो लेकिन दिल युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जीत लिया। आईपीएल के इतिहास में ऋषभ पंत सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने नाबाद 128 रन बनाए।

When Rishabh Pant played superb innings on ipl 2017 after father death
- फोटो : ipl

एक ओर जहां पंत ने अपनी 63 गेंदों पर 15 चौकों और सात छक्को वाली पारी से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा तो गत वर्ष का आईपीएल भी वह जिंदगी भर नहीं भूल सकते। 2017 में आईपीएल के दौरान ऋषभ पंत ने अपने पिता को खोया था। पिछले साल 4 अप्रैल को ऋषभ के पिता का आकस्मिक निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए उन्हें टीम का साथ छोड़कर अपने गृहनगर रुड़की (उत्तराखंड) जाना पड़ा।

When Rishabh Pant played superb innings on ipl 2017 after father death

महज 20 की उम्र में सिर से पिता का साया उठ जाना किसी भी युवा के लिए सदमे से कम नहीं हो सकता। ऐसी विपरित परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए जीवट ऋषभ ने न सिर्फ पिता का अंतिम संस्कार किया बल्कि लौटते ही अपनी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये बेहतरीन पारी खेल डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Rishabh Pant played superb innings on ipl 2017 after father death

तब 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के 55 रनों पर 3 विकेट गिर चुके थे। टीम मुश्किल में थी, तभी ऋषभ पंत क्रीज पर आए। पिता का दुख, मानसिक दबाव और विपरित हालातों के बावजूद उन्होंने खेल के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए 36 गेंदों की अपनी पारी में 57 रन बनाए थे। हालांकि उनकी टीम को उस वक्त हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

सचिन और विराट की फेहरिस्त में शामिल हुए पंत

When Rishabh Pant played superb innings on ipl 2017 after father death

दिल में पिता की याद लेकर खेली अपनी इस तूफानी पारी के बाद पंत ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की याद दिला दी थी। भारतीय क्रिकेट में माता/पिता की मौत के तुरंत बाद मैदान पर आकर शानदार खेल दिखाने वालों में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का आता है। 1999 विश्व कप के दौरान उनके पिता की मौत हो गई थी, पिता का अंतिम संस्कार कर सचिन दोबारा इंग्लैंड लौटे और केन्या के खिलाफ 140 रन की शानदार पारी खेल डाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed