{"_id":"5abb84de4f1c1b334e8b4ce7","slug":"where-are-the-chennai-super-kings-first-ever-ipl-xi-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में धोनी के ये 'धुरंधर' अब कहां हैं, पहले सीजन में बिखेरे थे जलवे...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में धोनी के ये 'धुरंधर' अब कहां हैं, पहले सीजन में बिखेरे थे जलवे...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
चेन्नई सुर किंग्स
Link Copied
आईपीएल का 11वां सीजन आगामी 7 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी 8 टीमें हिस्सा ले रही है। हरेक साल टीमों में अलग-अलग खिलाड़ियों की नीलामी होती हैं। ये भी संभव होता है कि जो खिलाड़ी इस साल इस टीम का हिस्सा है तो वह दूसरे साल किसी अन्य टीम का भी हिस्सा हो सकते हैं। दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत हुई थी। आईपीएल का वो पहला सीजन, जिसमें चेन्नई सुपर किंग ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। उस मैच में सीएसके के इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी। आइये जानते हैं वो आज कहां हैंः-
Trending Videos
पार्थिव पटेल
2 of 12
पार्थिव पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास पर नजर डालें तो टीम आईपीएल के पहले सीजन में रनर अप रही थी। फाइनल में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले पटेल ने अपने पहले आईपीएल मुकाबले में 10 गेंदों में 15 रन बनाए थे। इसके अलावा पूरे सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 25.17 की औसत से 302 रन बनाए थे। इस साल वह आरसीबी की तरफ से खेलते नजर आएंगे। आरसीबी ने उन्हें 1.7 तरोड़ में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथ्यू हेडन
3 of 12
मैथ्यू हेडन
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हैडन आईपीएल के पहले मुकाबले में 17 गेंदों में मात्र 25 रन बनाए थे। आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने कुल मिलाकर 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 63 की औसक से 189 रन बनाए थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 144.27 का था। फिलहाल वह क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और वर्तमान में कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं।
माइकल हसी
4 of 12
माइक हसी
माइक हसी ने आईपीएल के पहले मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 54 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों कीमदद से 116 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हेडन की तरह ही वह पहले सीजन में चार ही मैच खेल पाए लेकिन उन्होंने 56 की औसत से शानदार बल्लेबाजी की थी। फिलहाल वह आईपीएस के 11वें सीजन में सीएसके के बल्लेबाजी कोच हैं।
विज्ञापन
एमएस धोनी
5 of 12
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान आईपीएल के पहले सीजन में सीएसके टीम के कप्तान थे। पहले मुकाबले में उन्होंने मात्र 2 रन बनाए थे, लेकिन पूरे सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। सुरेश रैना के बाद रन बनान के मामले में धोनी दूसरे सर्वाधिक स्कोरर रहे थे। आईपीएल के 11वें सीजन में भी वह टीम के कप्तान हैं। हालांकि, दो साल के सीएसके पर प्रतिबंध लगा था, बावजूद उसके सीएसके के ने उन्हें अपने टीम की कमान सौंपी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।