फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nathan Lyon: संन्यास से पहले भारत में टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं लियोन, नए 'सॉन्ग मास्टर' को लेकर कही यह बात

Tue, 01 Jul 2025 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Jul 2025 02:05 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार लियोन ने कहा है कि उनका निकट भविष्य में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह इससे पहले भारत में एक टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं।

विज्ञापन
WI vs AUS: Nathan Lyon wants to win Test series in India before retirement, said this about new 'Song Master'
नाथन लियोन - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टीम ने बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट में 159 रन की बड़ी जीत हासिल की और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 की बढ़त हासिल की। अब तीन जुलाई से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले 37 साल के नाथन लियोन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, 12 वर्षों से वह जिस जिम्मेदारी को संभालते आ रहे थे, उसे अब एलेक्स कैरी को सौंप दी गई है। ऐसे में लियोन के संन्यास की चर्चा होने लगी है। हालांकि, उन्होंने इसका खंडन किया है।
WI vs AUS: Nathan Lyon wants to win Test series in India before retirement, said this about new 'Song Master'
नाथन लियोन - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार लियोन ने कहा है कि उनका निकट भविष्य में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह इससे पहले भारत में एक टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं। लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 138 टेस्ट में 556 विकेट लिए। भारत के खिलाफ उन्होंने 32 टेस्ट खेलकर 130 विकेट चटकाए हैं, लेकिन भारत में कभी भी सीरीज नहीं जीत सके। ऑस्ट्रेलिया ने 2004-05 के बाद भारत को उसकी धरती पर नहीं हराया है।
WI vs AUS: Nathan Lyon wants to win Test series in India before retirement, said this about new 'Song Master'
नाथन लियोन - फोटो : ANI
लियोन ने 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से कहा, 'मैं भारत में सीरीज जीतना चाहता हूं। मैं इंग्लैंड में भी सीरीज जीतना चाहता हूं। हमारे पास यह मौका होगा, लेकिन हमें टेस्ट दर टेस्ट रणनीति बनानी होगी। हमें पहले यहां वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन करना है। इसके बाद एशेज खेलनी है। मेरी नजरें एक और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल पर भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
WI vs AUS: Nathan Lyon wants to win Test series in India before retirement, said this about new 'Song Master'
नाथन लियोन - फोटो : ANI
लियोन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में 'सॉन्ग मास्टर' का अपना काम विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को सौंप दिया है, जिन्होंने वेस्टइंडीज पर पहले टेस्ट में 159 रन से जीत के बाद यह जिम्मेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की हर जीत के बाद 'अंडरनीथ द सदर्न क्रॉस' गाना गाया जाता है, जो सॉन्ग मास्टर शुरू करता है। रॉड मार्श ने यह परंपरा शुरू की थी और पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने लियोन को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। लियोन ने कहा, 'मैंने 12 साल तक यह जिम्मेदारी निभाई। यह मेरे कैरियर की बड़ी उपलब्धि रही, लेकिन इसे छोड़ने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मैं संन्यास ले रहा हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed