{"_id":"68639444440250d7910d19e5","slug":"varun-chakravarthy-revealed-his-dream-t20-xi-during-a-chat-with-r-ashwin-on-youtube-no-virat-kohli-or-rohit-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dream T20 Playing-11: वरुण ने चुनी टी20 की ड्रीम प्लेइंग-11, कोहली-रोहित को किया बाहर, बटलर-हेड को बनाया ओपनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dream T20 Playing-11: वरुण ने चुनी टी20 की ड्रीम प्लेइंग-11, कोहली-रोहित को किया बाहर, बटलर-हेड को बनाया ओपनर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:24 PM IST
सार
वरुण की ड्रीम प्लेइंग-11 में भारत और वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ी हैं। वहीं, इस इलेवन में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी है।
विज्ञापन
1 of 4
वरुण की ड्रीम प्लेइंग-11
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत को दो-दो आईसीसी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अपनी ड्रीम टी20 इलेवन का खुलासा किया है। वरुण ने आश्चर्यजनक रूप से, इस इलेवन में विराट कोहली या रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया है। उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी जोस बटलर और ट्रेविस हेड को दी है। उनकी ड्रीम प्लेइंग-11 में भारत और वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ी हैं। वहीं, इस इलेवन में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी है। वरुण ने इस प्लेइंग-11 में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनके साथ या खिलाफ वह खेल चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी इस सूची में शामिल नहीं हैं।
2 of 4
वरुण की ड्रीम प्लेइंग-11
- फोटो : ANI
वरुण की ड्रीम प्लेइंग-11 में बटलर और हेड को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार दिख रहे हैं। चौथा स्थान, जो कि विराट का बैटिंग पोजिशन है, उस पर वरुण ने निकोलस पूरन को चुना है। विकेटकीपर के तौर पर वरुण ने हेनरिक क्लासेन को बाकियों पर तरजीह दी। हालांकि, इस टीम में क्लासेन के अलावा बटलर और पूरन भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल के रूप में उन्होंने दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स चुने हैं। स्पिनर के तौर पर वरुण ने सुनील नरेन और राशिद खाद को शामिल किया। वहीं, तेज गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और मथीशा पथिराना को सौंपा। कुल मिलाकर उनकी टीम संतुलित दिख रही है। नरेन और राशिद के अलावा हेड भी स्पिन बॉलिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस टीम में गेंदबाजी के सात विकल्प हैं, जबकि बल्लेबाजी का विकल्प आठ नंबर तक है।
3 of 4
कोहली और रोहित
- फोटो : ANI
हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस कोहली और रोहित को भी इस टीम में शामिल करने की बात कह रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ने रसेल की जगह रवींद्र जडेजा को शामिल करने की मांग की। इसके अलावा कुछ फैंस यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाते दिखे। वरुण ने अश्विन के साथ बातचीत में अपनी संघर्ष की कहानी भी सुनाई। साथ ही बताया कि वह कई चीजों में हाथ आजमा चुके हैं और हर बार दिल की सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण की ड्रीम प्लेइंग-11
- फोटो : ANI
शुरुआती जीवन और संघर्ष
वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि क्रिकेट में आने से पहले उन्होंने फिल्मों में काम किया था। उन्होंने आर्ट डायरेक्शन टीम में असिस्टेंट के तौर पर काम किया और कभी-कभी फिल्मों में एक्स्ट्रा कलाकार भी बने। वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पहली कमाई सिर्फ 879 रुपये थी, जो उन्होंने एक फिल्म शूट के दौरान कमाई थी। वरुण ने कहा कि जब वो क्रिकेट में आए तो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने बताया कि उनकी सैलरी में लगभग 4200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, 'आज मैं जो कुछ भी हूं, वो सिर्फ क्रिकेट की वजह से हूं।' अश्विन ने भी उनकी मेहनत की तारीफ की और कहा कि वरुण का सफर बाकी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। वरुण ने अंत में कहा, 'कोई भी सपना छोटा नहीं होता। अगर मेहनत और लगन हो, तो जिंदगी कभी भी बदल सकती है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।