फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: पुरुषों की तरह भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ, पांच अक्तूबर को कोलंबो में टक्कर

Wed, 01 Oct 2025 10:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Oct 2025 10:15 PM IST
सार

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। दोनों टीमों के बीच पांच अक्तूबर को कोलंबो में भिड़ंत होगी।

विज्ञापन
Womens ODI World Cup: No Handshake Policy for Women in Blue ind vs pak know details
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI-X
एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष टीम द्वारा अपनाए गए रुख को देखते हुए अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। दोनों टीमों के बीच पांच अक्तूबर को कोलंबो में भिड़ंत होगी।
Womens ODI World Cup: No Handshake Policy for Women in Blue ind vs pak know details
सैकिया-भारतीय टीम-नकवी - फोटो : ANI/PTI/BCCI
नकवी से नहीं ली भारतीय टीम ने ट्रॉफी
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट क्रिकेट संबंध पहले ही निचले स्तर पर हैं और हालात और बिगड़ गए जब दुबई में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) प्रमुख मोहसिन नकवी ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी देने से इनकार कर दिया। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन मुकाबले के बाद ट्रॉफी वितरण को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने क्रिकेट प्रशासकों और फैंस दोनों के बीच गर्मी बढ़ा दी। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम और  मोहसिन नकवी की खूब किरकिरी हुई थी। मैच में भारत ने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह ट्रॉफी नकवी के हाथ से नहीं लेंगे, जबकि नकवी बेशर्मी की हद पार करते हुए ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए और एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस तक में भेज दिया। इस घटना ने पीसीबी की साख पर सवाल खड़ा कर दिया था।
Womens ODI World Cup: No Handshake Policy for Women in Blue ind vs pak know details
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI-X/Fatima Sana (Facebook)
महिला वनडे विश्व कप में भी लागू रहेगी नो हैंडशेक नीति
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'बीसीसीआई सरकार की नीति के अनुरूप है। न तो टॉस पर कोई हैंडशेक होगा, न ही मैच रेफरी के साथ कोई फोटो सेशन और न ही मैच के अंत में खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाना। पुरुष टीम की तरह ही महिला टीम भी यही नीति अपनाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Womens ODI World Cup: No Handshake Policy for Women in Blue ind vs pak know details
फातिमा सना-हरमनप्रीत कौर - फोटो : Fatima Sana (Facebook)-BCCI-X
दोनों कप्तानों में नहीं होगी बातचीत
कोलंबो में यह भी दिलचस्प होगा कि टॉस किसके द्वारा कराया जाएगा। उम्मीद है कि कोई पूर्व खिलाड़ी या तटस्थ देश का विशेषज्ञ इसकी जिम्मेदारी संभालेगा। यह माहौल 2022 वनडे विश्व कप (न्यूजीलैंड) से बिल्कुल अलग होगा, जब भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान कप्तान बिस्माह मारूफ की नन्ही बेटी संग तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस बार, हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान कप्तान फातिमा सना के बीच औपचारिक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी मुश्किल दिखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed