सब्सक्राइब करें

टेस्ट चैंपियनशिप: पाकिस्तान का खुला खाता, भारत के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, कुछ ऐसी है अंकतालिका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Dec 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
World Test Championship Pakistan opens their accoun in points table australia strong position
icc - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को दो अलग-अलग टेस्ट मैचों के परिणाम आ गए। बारिश की वजह से जहां पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच आखिरी दिन ड्रा पर खत्म हुआ वहीं पर्थ में चल रहे डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को चौथे दिन ही शिकस्त दे दी। इन मैचों के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिला है।  

Trending Videos
World Test Championship Pakistan opens their accoun in points table australia strong position
श्रीलंका vs पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर

मैच ड्रा होने की वजह से पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही टीमों को 20-20 अंक मिले तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को जीतने पर 40 अंकों का फायदा हुआ। इस के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अब आठ मैचों के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 216 अंक हासिल हो गए हैं और वो भारत के बाद अब 200 अंक लेने वाली दूसरी टीम बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Test Championship Pakistan opens their accoun in points table australia strong position
Australia Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा समय में भारतीय टीम अभी भी सबसे ज्यादा 360 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी तेजी से उसके करीब पहुंचते हुए दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार की वजह से न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वो अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

World Test Championship Pakistan opens their accoun in points table australia strong position
श्रीलंका क्रिकेट टीम

वहीं पाकिस्तान के साथ मैच ड्रा होने पर श्रीलंका को रैंकिंग में फायदा हुआ है और वो 80 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। इसके अलावा अपने घरेलू मैदान पर दस साल बाद टेस्ट मैच खेल रही पाकिस्तान की टीम ने भी चैंपियनशिप की अंक तालिका में खाता खोल लिया है। मैच ड्रा होने की वजह से पाकिस्तान अब 20 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
World Test Championship Pakistan opens their accoun in points table australia strong position
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी फिलहाल वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed