{"_id":"674ed83264b86f660302047c","slug":"worlds-richest-cricketer-aryaman-birla-retires-net-worth-over-70000-crores-more-than-dhoni-kohli-and-sachin-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richest Cricketer: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ने 22 की उम्र में लिया था ब्रेक, संपत्ति कोहली से 70 गुना अधिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Richest Cricketer: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ने 22 की उम्र में लिया था ब्रेक, संपत्ति कोहली से 70 गुना अधिक
Tue, 03 Dec 2024 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 03 Dec 2024 04:10 PM IST
सार
आर्यमान ने कहा था कि वह एक क्रिकेटर के रूप में अधिक सहज महसूस करने लगे हैं क्योंकि लोग उन्हें उनके स्किल के लिए पहचानने लगे हैं। हालांकि, चोटों और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के कारण उन्हें 2019 में क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेना पड़ा, जिससे उनका क्रिकेट करियर प्रभावी रूप से समाप्त हो गया।
विज्ञापन
आर्यमान बिड़ला
- फोटो : Twitter
Please wait...
सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी क्रिकेट में अपनी उपलब्धियों की वजह से एक ब्रांड बन गए। इन सभी को अपनी पीढ़ी के कुछ महानतम क्रिकेटरों के रूप में गिना जाता है। इनकी कमाई करोड़ों में है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर नहीं हैं। यहां तक कि अपने देश में भी ये सबसे अमीर नहीं हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद से इन दिनों कई क्रिकेटर चर्चा में हैं। कई ऐसे खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा हो रही है जो नहीं बिके।
आर्यमान बिड़ला
- फोटो : Twitter
आर्यमान का क्रिकेटिंग करियर
जुलाई 1997 में मुंबई में जन्मे आर्यमान ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2017 में की थी। उनका पहला मैच रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ था। वह क्रिकेट में करियर बनाने के लिए मध्य प्रदेश के रीवा चले गए थे। वहीं, आदित्य बिड़ला समूह की सीमेंट इकाई का मुख्यालय स्थित है। आर्यमान ने अपनी पहली ही पारी में 72 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जिसमें रजत पाटीदार ने 123 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने खुद उस मैच की दोनों पारियों में 67 गेंदों पर 16 रन और 27 गेंदों पर छह रन बनाए। एक साल बाद उन्होंने प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में एक शानदार नाबाद शतक बनाया था।
आर्यमान ने तब 189 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाकर बंगाल को ड्रॉ के लिए मजबूर किया था। उनके प्रयासों ने उन्हें 2018 में राजस्थान रॉयल्स के साथ एक आईपीएल अनुबंध भी दिलाया। अपनी प्रतिभा के जरिये आर्यमान ने सम्मान हासिल किया था। हालांकि, चोटों और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के कारण उन्हें 2019 में क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेना पड़ा, जिससे उनका क्रिकेट करियर प्रभावी रूप से समाप्त हो गया। वह कभी कोई आईपीएल मैच नहीं खेल पाए। 2019 में ही राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया था। यही अनिश्चितकालीन ब्रेक उनका संन्यास बन गया।

आर्यमान ने क्रिकेटर बनने को लेकर क्या कहा था?
आर्यमान ने अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान कहा था कि वह एक क्रिकेटर के रूप में अधिक सहज महसूस करने लगे हैं क्योंकि लोग उन्हें उनके स्किल के लिए पहचानने लगे हैं। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'प्रदर्शन, भरोसा और सम्मान अर्जित करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए जब मैंने रन बनाना शुरू किया तो लोगों ने मुझे अलग नजरिये से देखना शुरू किया। जब मैं पहली बार मध्य प्रदेश आया था तो मुझे मेरे उपनाम से ज्यादा जाना जाता था। मैं सुनता रहा 'बिड़ला का बेटा, बिड़ला का पोता', लेकिन अपने प्रदर्शन के जरिये मैंने धारणाएं बदलीं। लोगों ने मुझे अलग तरह से देखना शुरू कर दिया। यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हाल ही में किसी ने मुझसे पूछा कि आप बहुत सीधे साधे हैं। हमें यह भी नहीं पता था कि आप बिड़ला परिवार से हैं। यह मेरे लिए बदलाव का संकेत था।'

अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का किया था एलान
अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने के दौरान आर्यमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहा हूं। मैंने अब तक खुद को सभी संकटों से बाहर निकाला है, लेकिन अब मुझे अपने मानसिक स्वास्थ्य और खुशी को बाकी सब चीजों से ऊपर रखने की जरूरत महसूस होती है। हम सभी की अपनी-अपनी यात्राएं हैं और मैं इस समय का उपयोग खुद को बेहतर ढंग से समझने, अपने दिमाग को नए और विविध दृष्टिकोणों के लिए खोलने और अपने निष्कर्षों में उद्देश्य तलाशने के लिए करना चाहता हूं।'

आर्यमान कॉर्पोरेट जगत में खूब चमके
खेल से दूर जाने के बाद से आर्यमान कॉर्पोरेट जगत में खूब फले-फूले हैं। 2023 में उन्हें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड में निदेशक के रूप में शामिल किया गया और वह ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के बोर्ड में प्रमुख पदों पर रहे। क्रिकेट से व्यवसाय तक की उनकी यात्रा पारिवारिक विरासत के साथ व्यक्तिगत आकांक्षाओं को संतुलित करते हुए एक सहज परिवर्तन का उदाहरण है।