{"_id":"65f57ed97bddc055ea00a8e1","slug":"wpl-2024-murali-vijay-once-wanted-to-go-on-dinner-with-ellyse-perry-she-replied-2024-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WPL 2024: एलिस पेरी को डेट पर ले जाना चाहता था यह शादीशुदा भारतीय क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2024: एलिस पेरी को डेट पर ले जाना चाहता था यह शादीशुदा भारतीय क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:44 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने 2020 में इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा था कि वह शिखर धवन के अलावा एलिस पेरी को डिनर डेट पर ले जाना चाहते हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं।
विज्ञापन
1 of 4
एलिस पेरी और मुरली विजय
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी इन दिनों भारत में हैं। वह महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का अहम हिस्सा हैं और अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम को फाइनल में पहुंचा चुकी हैं। शुक्रवार को पेरी के शानदार अर्धशतक और फिर घातक गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर में हराया था। इसके बाद से पेरी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी खूबसूरती की वजह से वह भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच चर्चित हो रही हैं।
2 of 4
एलिस पेरी
- फोटो : WPL/BCCI
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने 2020 में इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा था कि वह शिखर धवन के अलावा एलिस पेरी को डिनर डेट पर ले जाना चाहते हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। इस बारे में जब पेरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर पैसे मुरली विजय दे रहे हैं तो बेशक वह जाना चाहेंगी। उनकी बेहद मेहरबानी होगी। मैं बहुत अच्छा महसूस करूंगी। पिछले साल ही पेरी का अपने पति मैट टोमा के साथ तलाक हुआ था।
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) May 2, 2020
3 of 4
Ellyse Perry
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल होली के मौके पेरी भारत में ही थीं। उन्होंने अपनी टीम की साथियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ जमकर जश्न मनाया था और बाद में उनके बालों से रंग नहीं निकल रहा था। इसके बाद उनकी साथी क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने सोशल मीडिया पर पूछा था कि सुनहरे बालों से होली का रंग कैसे हटाएं। इसके बाध भी पेरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें वह अपने रंग बिरंगे बाल दिखा रही थीं और कह रही थीं कि दो बार सिर धोने के बावजूद उनके बालों का रंग पहले की तरह नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एलिस पेरी
- फोटो : twitter
पेरी दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने के साथ ही 1000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। पेरी महिला क्रिकेट की सबसे महानतम खिलाड़ियों से एक हैं। बेहद कम उम्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने वाली पेरी अभी भी टीम की सबसे अहम सदस्यों में से एक हैं और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई के खिलाफ लीग मैच में 15 रन देकर छह विकेट लिए थे, जो कि महिला लीग के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की मरिजाने कैप का रिकॉर्ड तोड़ा था। कैप ने 2023 में पांच विकेट लिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।