{"_id":"63a1abfb4af3f036261de73e","slug":"wtc-points-table-update-after-pak-vs-eng-match-bazball-impact-placed-pakistan-almost-out-of-wtc-final-race","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC Final: इंग्लैंड के 'बैजबॉल' ने पाकिस्तान को टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर किया, अब भारत सहित तीन प्रबल दावेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: इंग्लैंड के 'बैजबॉल' ने पाकिस्तान को टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर किया, अब भारत सहित तीन प्रबल दावेदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:05 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को अपने घर में 3-0 के अंतर से सीरीज गंवानी पड़ी है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके घर में 3-0 से हराया है और सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की टीम अपने घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सभी मैच हार गई हैं। पाकिस्तान की इस हार के साथ ही उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का सपना भी लगभग खत्म हो चुका है। अब ऑस्ट्रेलिया का फाइनल खेलना लगभग तय है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर है।
औपचारिक रूप से छह टीमें टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, इनमें से चार टीमों के लिए फाइनल की राह बेहद मुश्किल है। उन्हें अपने बाकी मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के बीच मैचों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। यहां हम बता रहे हैं कि सभी टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के समीकरण क्या हैं।
ऑस्ट्रेलिया
2 of 10
ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम 76.92 पर्सेंट अंक के साथ पहले स्थान पर है और इस टीम का फाइनल खेलना लगभग तय है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने वाली कंगारू टीम को इस सीरीज में दो मैच और खेलने हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ये दोनों मैच जीतने की कोशिश करेगी। इसके बाद इस टीम को भारत में चार टेस्ट मैच खेलने हैं। हालांकि, इस सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
भारत
3 of 10
भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पास 55.77 फीसदी अंक हैं और यह टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को हराया है और इसी टीम के खिलाफ उसे दूसरा मैच खेलना है। इसके बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट की सीरीज खेलेगा। टीम इंडिया ये पांचों मैच जीतने की दावेदार है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सभी मैच नहीं जीतने पर भी भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा। अगर भारत पांच में से चार मैच जीत जाता है तो उसका फाइनल खेलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
4 of 10
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : twitter@ICC
दक्षिण अफ्रीका के पास 54.55 फीसदी अंक हैं। अंक तालिका में यह टीम तीसरे स्थान पर है और फाइनल खेलने की तीसरी बड़ी दावेदार है। दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। हाल ही में अफ्रीकी टीम यहां सीरीज का पहला मैच हारी है और अब बाकी दो मैच जीतना भी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके बाद यह टीम अपने घर में वेस्ट इंडीज से दो टेस्ट खेलेगी। ये दोनों मैच आसानी से दक्षिण अफ्रीका जीत सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारने पर दक्षिण अफ्रीका के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
श्रीलंका
5 of 10
श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका की टीम 53.33 फीसदी अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। यह टीम अपने सभी मैच जीतकर 61.11 फीसदी अंक हासिल कर सकती है और टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है, लेकिन श्रीलंका के लिए यह आसान नहीं होगा। इस टीम को अब सिर्फ दो मैच खेलने हैं और ये दोनों मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर हैं। ऐसे में श्रीलंकाई टीम के लिए कीवी धरती पर कोई टेस्ट मैच जीतना बहुत मुश्किल होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।