नए साल के आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। पुराने साल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए साल 2018 काफी बेहतर रहा। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने इस बरस कुल 20 वन-डे मैच खेले, जिसमें 14 में जीत मिली, 4 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दो मुकाबले टाई हुए। आइए जानते हैं इस बरस खेले गए वो 5 वन-डे, जिसमें टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को करारी शिकस्त दीः
ये हैं साल 2018 में टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी जीत, विपक्षी टीम को किया चारों खाने चित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 4 फरवरी
सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 118 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से युजवेद्र चहल ने इस मुकाबले में 22 रन देकर 5 विकेट झटके थे। वहीं, शिखर धवन ने 51 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 7 फरवरी
केपटाउन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से करारी मात दी थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 179 पर ही सिमट गई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 160 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट लिए।
भारत बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 12 जुलाई
दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया थ। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 268 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 137 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, विराट ने 75 रन बनाए थे। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 25 विकेट झटके थे।
भारत बनाम पाकिस्तान, 23 सितंबर
दुबई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 39.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा (111*) और शिखर धवन 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।